ध्वस्तीकरण: रेलवे की भूमि पर बने अवैध मजार पर भी चला धामी सरकार का बुलडोजर…

रेलवे और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई


रामनगर : कॉर्बेट सिटी रामनगर के अंतर्गत लुटाबाड़ ग्राम के पास रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को भी रेलवे विभाग और जिला प्रशासन ने मिलकर हटा दिया हैं..धामी सरकार के बुल्डोजर ने उक्त अवैध धार्मिक संरचना को ध्वस्त कर दिया..जानकारी के अनुसार अवैध मजार को हटाने के लिए रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन को पत्र लिख कर सहयोग मांगा था.जिसके बाद उप-जिलाधिकारी प्रमोद कुमार के साथ पुलिस प्रशासन और रेलवे पुलिस फोर्स के टीम ने उक्त मजार को ध्वस्त कर हटाने की कार्रवाई पूरी की..इस कार्रवाई के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अभियंता अखिलेश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि उक्त धार्मिक संरचना अतिक्रमण की जद में थी.यहां पूर्व में नोटिस जारी किया गया था और उनसे स्वयं ये अतिक्रमण ध्वस्त किए जाने के लिए कहा गया था.लेकिन निर्धारित समय के बावजूद अतिक्रमण को नहीं हटाया गया.जिसके परिणामस्वरूप इस अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कारवाई की गई..इस कार्रवाई जिला प्रशासन का सहयोग रहा.रेलवे अधिकारी ने बताया कि उक्त अवैध धार्मिक संरचना से लोगों के आवागमन में दिक्कतें पेश आ रही थी..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भाजपा को बड़ा झटका, 34 में से 24 जिलापंचायत सदस्यो ने थामा कांग्रेस का दामन. BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सुरेश गंगवार व जिलापंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार..
Oplus_16777216


वही एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सरकार की स्पष्ट नीति है कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है.इसी क्रम में उक्त धार्मिक संरचना को हटाया गया है..
बता दें कि उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा वर्तमान समय तक ऐसी 538 अवैध मजारों को सरकारी अतिक्रमण भूमि से हटाया गया है.बताया जा रहा हैं कि अब भी राज्य में सैकड़ों अवैध मजारे है,जिनको सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे नियत से बनाया गया हैं. ऐसे में इस विषय पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि,सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कर हरी नीली चादरें डाल कर धार्मिक धंधे का खेल बंद किया जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  चेतावनी: ISBT दुष्कर्म मामलें में बिना आधिकारिक पुष्टि के भ्रामक खबरें प्रसारित करने वाले हो जाएं सावधान…पोक्सो एक्ट की इस धारा के अंतर्गत हो सकता हैं सम्बंधित पर मुकदमा: दून पुलिस..

वही दूसरी तरफ उत्तराखंड में धोखाधड़ी कर लूट-पाखंड करने वाले ढोंगी बाबाओं को भी बेनकाब कर उनके खिलाफ भी धामी सरकार द्वारा अब सख्त कार्रवाई अभियान को भी शुरू कर दिया गया हैं.. मुख्यमंत्री का आदेश मिलते ही इस कार्रवाई की शुरुआत सबसे पहले देहरादून पुलिस ने की. जहां एक ही दिन में दून पुलिस ने साधुओं का भेष धारण करने वाले 25 ढोंगी व फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग:कश्मीरी स्टूडेंट्स को लेकर सोशल-मीडिया पर भड़काऊ स्पीच- चेतावनी देने वाले लोगों पर देहरादून पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज..देहरादून में अध्यनरत 1201 जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं की  सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पीएसी फोर्स अलग-अलग शिक्षण संस्थान में तैनात: SSP दून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें