ध्वस्तीकरण: कॉर्बेट सिटी राम नगर में चला धामी सरकार का बुल्डोजर, तीन अवैध मज़ारें ध्वस्त..अब तक 541 अवैध संरचनाएं सरकारी भूमि से हटाई गई..

देहरादून, नैनीताल जिले के कॉर्बेट सिटी रामनगर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई तीन अवैध मजारों को भी शनिवार 02 अगस्त 2025 को धामी सरकार के बुल्डोजर ने ध्वस्त कर दिया..ये अवैध मजारे दो हफ्ते पूर्व चिन्हित की गई थी और इन्हें प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया था.


जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में धामी सरकार का सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाओं और कब्जों के खिलाफ अभियान, पंचायत चुनावों के बाद पुनः शुरू हो गया है..मुख्यमंत्री धामी ने पिछले दिनों कहा था कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान थमा नहीं है,ये आगे भी जारी रहेगा.इसी क्रम में रामनगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी दो अवैध मजारों को आज प्रशासन ने बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया.इनके नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले, पक्के सीमेंट के बनी इस संरचनाओं को डंपर में डाल कर ले जाया गया..
एक अवैध मजार सरकारी स्कूल में भी बनी हुई थी जिसे लेकर सोशल मीडिया में भी चर्चा हुई थी कि बच्चों पर इसका क्या असर पड़ रहा होगा.उक्त मजार को भी आज हटा दिया गया..
नैनीताल एडीएम विवेक राय ने बताया कि उक्त अवैध रूप से निर्मित धार्मिक संरचनाओं को आज हटा दिया गया, हटाने से दो हफ्ता पूर्व उक्त स्थल पर स्थानीय प्रशासन ने नोटिस जारी किया था.
जानकारी के मुताबिक एक मजार एक बड़े रिसॉर्ट के अंदर भी थी जिसे रिसॉर्ट मालिक की सहमति से हटा दिया गया है।
उत्तराखंड में अब तक सरकारी भूमि पर बनी 541 अवैध मजारे ,धामी सरकार ने हटवा दी है, खास बात ये कि उनमें से किसी में भी किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले है..

यह भी पढ़ें 👉  निगरानी :संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 निगरानी, हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन को मिला तकनीक सहारा..आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती-DM दून..

बता दें कि धामी सरकार ने अब तक 7000 एकड़ सरकारी भूमि को भी अवैध कब्जे से मुक्त करवा चुकी है।हरिद्वार,नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान में तेजी लायी गई हैं..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: सत्येंद्र साहनी सुसाइड केस में नया मोड़..प्रोजेक्ट कंपनी के खातों में संदिग्ध धनराशि लेनदेन और मनी-लॉन्ड्रिंग की संभावनाओं के दृष्टिगत-SSP देहरादून ने ED से किया पत्राचार…
Oplus_16777216
Oplus_16777216

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें