शिकंजा :यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा प्रश्न पत्र को लीक करने वाले प्रोफेसर को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा…पेपर लीक जैसे प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों की भी खैर नहीं :SSP दून…

एसएसपी दून के नेतृत्व में नकल माफियाओं शिकंजा सख्त..गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था छात्रों कों लीक..

प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यरत है पेपर लीक करने सहायक प्रोफेसर..

देहरादून : उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले प्रोफेसर को देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है.. आरोप है कि प्रेम नगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यरत सहायक ने युटीयू के सेमेस्टर परीक्षा प्रश्न पत्र को परीक्षा से 5 दिन पहले ही सेटिंग गेटिंग करने वालें छात्रों को व्हाट्सएप के माध्यम से पेपर लीक कर दिया. इस मामले में युटीयू यूनिवर्सिटी प्रबंधन को ईमेल के माध्यम से यह शिकायत मिली. जिसके बाद थाना प्रेम नगर पुलिस को तहरीर दी गई. प्रथम दृष्टिया जांच पड़ताल में आरोप सहित पाए जाने पर 23 जुलाई 2026 को आरोपी सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया. इस प्रकरण में जानकारी देते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल बताया कि मामला बेहद संगीन है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में यह गिरफ्तारी की गई है.पेपर लीक से जुड़े किसी भी मामले को लेकर उत्तराखंड और देहरादून पुलिस बेहद सतर्क है. इस मामले में गिरफ्तार सहायक प्रोफेसर के अलावा पेपर लीक की जानकारी पाने वाले छात्रों और अन्य लोगों के खिलाफ जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम: फर्जी IPS बन पुलिस पर रौब दिखाने वाला युवक गिरफ्तार , फ्री में रहने, खाने, की कर रहा था डिमांड. पहुच गया सलाखों के पीछे..

देहरादून पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 को को वादी ( शिकायतकर्ता) डॉ0 विनय कुमार पटेल परीक्षा नियंत्रक वीर माधव सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी गईं. शिकायतकर्ता ने अपने तहरीर में बताया कि उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान 8 जुलाई 2026 26 को आयोजित परीक्षा के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ. ईमेल में बताया गया कि 3 जुलाई 2026 को को शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई. इसके बाद परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात ज़ब प्रश्न पत्र कों पेपर लीक प्रकरण वाले उक्त प्रश्नों से मिलान किया गया तो काफी समानता पाई गई. ऐसे में उक्त सम्बन्ध में विश्वविद्यालय द्वारा गठित कर आन्तरिक जांच समिति ने जांच के दौरान भी उक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा परीक्षा से पूर्व छात्रों के आन्तरिक पोर्टल/व्हट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा किया जाना प्रकाश में आया. जांच में यह पूरी जानकारी सामने आएगी शिवालिक कालेज आफ इन्जीनियरिंग में नियुक्त सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता द्वारा छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता को भंग किया। इस पूरी जानकारी के बाद पुलिस को दी गईं तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में धारा: 316, 318 (4), 61 (2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है. मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिस पर विवेचक द्वारा अभियोग में गवाहों के बयान, प्राप्त दस्तावेजी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग मे नामजद अभियुक्त आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग झाझरा को गिरफ्तार किया गया है. अब अभियुक्त से प्राप्त उपकरणों के संबंध में जांच की जा रही है तथा उक्त प्रकरण में सलिप्त अन्य अभियुक्तो के संबंध में साक्ष्य एकत्रित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार- अपर तहसीलदार का पेशकार ₹10 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..विजिलेंस ने किया ट्रैप…

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1-आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग झाझरा मूल निवासी शाकुम्भरी विहार सहारनपुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: कोतवाली प्रभारी और चौकी इंचार्ज सहित 03 लाइन हाज़िर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें