शिकंजा: नशा तस्करी गैंग के इनामी तस्कर को उसकी सहयोगी महिला ड्रग पैडलर के साथ दून पुलिस ने दबोचा…पुलिस जांच में जल्द ही कई बड़े ड्रग्स सप्लायरों के नाम प्रकाश में आने की संभावना: SSP दून

दर्ज अभियोग में अब तक 04 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल.. 

अभियुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अवैध स्मैक लाकर छोटे-छोटे पैडलरों के माध्यम से शहर के विभिन्न जगहों में करते थे सप्लाई..

पुलिस द्वारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई 02 शातिर नशा तस्करों की गिरफ्तारी..

गिरफ्तार ईनामी अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में पंजीकृत है कई अभियोग..

देहरादून: लंबे समय से राजपुर क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी गैंग के फरार चल रहे 5000 के इनामी तस्कर को राजपुर पुलिस ने उसके सहयोगी शातिर लेडी ड्रग्स पेडलर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली शाहजहांपुर जैसे  इलाकों से स्मैक की खेप लाकर छोटे-छोटे पैडलरों के माध्यम से देहरादून शहर के विभिन्न जगहों में  सप्लाई करते थे.गिरफ्तार ईनामी अभियुक्त के विरुद्ध अलग-अलग थानों में NDPC एक्ट कई मुक़दमें दर्ज हैं..पुलिस के अनुसार जल्द ही कई बड़े ड्रग्स सप्लायरों के नाम प्रकाश में आने की संभावना हैं. राजपुर पुलिस अब तक इस गैंग के चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है..

बता दें कि “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने को लेकर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक द्वारा कड़े निर्देश दिए गए हैं.इसी क्रम में एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश निर्गत हैं. इसी दिशानिर्देश के अनुपालन में जनपद देहरादून के नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है.इसी कार्रवाई तहत थाना राजपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13 जनवरी 2025 को नशा तस्कर शुभम चौथान उर्फ पिंकू पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी 22 अंबेडकर नगर डीएल रोड थाना डालनवाला देहरादून को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था..पुलिस कार्रवाई में अभियुक्त के विरूद्ध धारा 8 / 21/ 29/ 60 एनडीपीएस एक्ट में मुक़दमा दर्ज गया.अभियुक्त शुभम से पूछताछ में अभियुक्त राहुल का नाम प्रकाश में आया था,जो स्मैक बरेली, सहारनपुर आदि जगहों से लाकर शुभम जैसे पेडलर को देकर शहर के अलग-अलग जगह में सप्लाई करवाता था.आगे की जांच यह भी पता चला शुभम मदद पूजा नाम की महिला द्वारा की जाती है.ऐसे में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर मुख्य अभियुक्त राहुल व पूजा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमों का गठन किया गया. थाना राजपुर पी.डी. भट्ट के अनुसार गैंग के फरार अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरती/पतारसी कर जानकारियां एकत्रित की गयी एवं मुखबिर तन्त्र को सक्रिय कर पुलिस टीमों द्वारा तस्करों के सम्भावित जगहो पर लगातार दबिश दी गई.लेकिन अभियुक्त पकडे जाने के डर से लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे.इसी बीच पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से 17 जनवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त राहुल को धोरणपुल, कैनाल रोड से और ड्रग पैडलर पूजा को अम्बी होम्स सहस्त्रधारा रोड के पास से अंतर्गत धारा 29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  *BJP नेताओं से नज़दीकियां पड़ी भारी* किशोर को कांग्रेस का झटका. पार्टी ने सभी पदों से किया पद मुक्त, पत्र हुआ जारी..

पुलिस पूछताछ में डीएल रोड (डालनवाला) निवासी अभियुक्त राहुल ने पूछताछ में बताया कि वह समय-समय पर बरेली,सहारनपुर से अवैध स्मैक की खेप लाकर देहरादून में कुछ पेडलरों के माध्यम से स्मैक को डिमांड के हिसाब से शहर के अलग-अलग जगहों में सप्लाई करवाता है.वही गिरफ्तार अभियुक्ता पूजा शर्मा जो मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है.उसने पूछताछ में बताया कि उसके पति दीपक शर्मा की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है.और वह लगभग 6 -7 साल से डीएल रोड देहरादून में रह रही है.कुछ समय पहले उसकी मुलाकात शुभम उर्फ पिंकू से हुई. वह दोनों लिविंग इन रिलेशन में पति-पत्नी की तरह रहते हैं.वह दोनों द्वारा सहारनपुर,बरेली आदि जगहों से स्मैक खरीदकर ग्राहकों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर देहरादून में महंगे दामों में बेचते थे. कुछ समय पूर्व उसका शुभम के साथ झगड़ा हो गया था,तब से वह स्मैक बेचने का धंधा अलग-अलग कर रहे थे.वह लोग बिन्नी नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर अपने ग्राहकों को डिमांड के हिसाब से बेचते थे.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: धामी सरकार का दीवाली से पहले पुलिसकर्मियों को तोहफा। पुलिसकर्मियों को मिलेगी 10हज़ार की धनराशि, ये है वजह..

गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर:

1-राहुल पुत्र ओमप्रकाश निवासी डीएल रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 27 वर्ष..

2-पूजा शर्मा पत्नी स्वर्गीय दीपक शर्मा निवासी शिव चौक लाल आस्तिक द्वार कच्ची सड़क बर्फ खाने वाली गली के सामने जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, हाल पता 222  होम्स वाली गली थाना रायपुर देहरादून उम्र 42वर्ष..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड साइबर पुलिस को मिली सफलता: देशभर में नेशनल इंश्योरेंस फ़्रॉड का मास्टरमाइंड नोएडा से गिरफ्तार. सैकड़ों लोगों को बनाया ठगी का शिकार..बीमा लोकपाल बनकर देहरादून निवासी से ठगे थे 30 लाख रुपये..

अपराधिक इतिहास अभियुक्त राहुल:-

1-मु०अ०स० 281/23-धारा 60 आबकारी अधिनियम, चालनी थाना  डालनवाला ..

2-मु०अ०स० 205/23-धारा 8/21/60 NDPS ACT, चालनी थाना डालनवाला..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें