सख़्ती: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी..थाना सेलाकुई सहित नगर क्षेत्र में 62 वाहन सीज..

सड़क दुर्घटनाओं के मध्यनजर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कार्रवाई जारी..

नगर और देहात क्षेत्र में यातायात नियमो का उल्लंघन पर 62 वाहनों को किया सीज…

देहरादून: एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है.इसी क्रम में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण है.. 

यह भी पढ़ें 👉  सराहनीय:कांवड यात्रा के अंतिम पडाव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा..पुलिसिंग व्यवस्था बनाने स्वंय मैदान में डटे कप्तान-अजय सिंह…ऋषिकेश में भीषण जाम को स्वयं जाकर खुलवाया.

01: थाना नेहरू कालोनी:

 थाना नेहरूकालोनी क्षेत्र में पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालको को गिरफ्तार कर ड्रंक एंड ड्राइव में 12 वाहनो तथा ट्रिपल राइडिंग में 11 वाहनो, कुल 23 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 23 वाहनों के एम0वी0एक्ट के अन्तर्गत नगद चालान किये गये..

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन प्रकिया के लिए CM धामी ने गृह विभाग को दिए आसान App बनाने के निर्देश...डेमोग्राफी चेंज की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी एक और प्रहार..

02: थाना सेलाकुई:-

 थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 35 दुपहिया वाहन चालक, जिनके द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, के वाहनों को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। साथ ही दौराने चैकिंग 04 डंपरों को ओवरलोड करते हुये पाये जाने पर उन्हें भी सीज किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर :उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, पुलिस विभाग में 1521 पदों के लिए सीधी भर्ती की घोषणा। अधीनस्थ चयन आयोग भेजा पत्र।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें