सत्यापन ज़रूरी: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 825 लोगों का दून पुलिस ने किया सत्यापन..किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 143 मकान मालिकों पर ₹14,30,000/-का जुर्माना..

40 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर की गई पूछताछ..81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वसूला 10,000 रुपये का जुर्माना..

देहरादून:जनपद देहरादून में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के साथ ही संदिग्धो के सत्यापन को लेकर दून पुलिस का अभियान बदस्तूर जारी हैं.इसी क्रम में रविवार (05अक्टूबर 2025)को भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ सत्यापन करवाई चलते हुए 825 लोगों का सत्यापन किया गया. इस दौरान अपनी किराएदारों का सत्यापन न करने वाले 143 लोगों का 83 पुलिस एक्ट के तहत 14 लाख ₹30000 का चालान किया गया .इतना ही नहीं 40 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून शहीद स्थल में जबरन धरना प्रदर्शन में चिन्हित 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज. पत्थरबाजों पर कार्रवाई शुरू, सरकारी नौकरी में नहीं होगा सत्यापन:एसएसपी

बता दें कि SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो तथा संदिग्धो के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है. निर्देशों के अनुपालन में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज दिनांक 05-10-2025 को जनपद पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत रामपुर शंकरपुर सिहनीवाला धर्मावाला,
कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत ब्रह्मपुरी,ब्राह्ममणवाला,चमनपुरी तथा
कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी लक्ष्मण चौक, गांधी ग्राम तथा छबील बाग आदि स्थानों में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारो का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 825 लोगों का सत्यापन किया गया तथा अनियमितता पाये जाने तथा किरायेदारो का सत्यापन न कराने वाले 143 व्यक्तियो का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 14,30,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर 40 व्यक्तियों पुलिस द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ की गई तथा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 10000 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  बॉबी पंवार की बड़ी मुश्किलें !.. हिंसक आंदोलन करना और लोगों को उकसाने आरोप में शामिल होना पड़ सकता है भारी !..अब तक 08 मुक़दमें दर्ज हैं बॉबी पवार के विरुद्ध: पुलिस...सशर्त जमानत का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी जवाब-तलब...

सत्यापन कार्यवाही ..

1- कुल सत्यापन – 825
2- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या – 143
3- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना – 14 लाख 30 हजार रू0
4- थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या – 40
5- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानो की संख्या– 40
6- वसूला गया जुर्माना – 10,000 रू0

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि...मुख्यमंत्री धामी ने की पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें