देहरादून SSP की सटीक रणनीति से चक्रव्यूह में फंसते कुख्यात अपराधी..हत्या/डकैती मामले में 11 वर्षो से फरार चल रहे बदमाश को दून पुलिस ने जालंधर से धरदबोचा….अपराधी बचने के चाहे कितने भी घर बदल लें..दून पुलिस उन्हें उनके असली घर जेल पहुँचा कर ही रहेगी :SSP देहरादून

देहरादून: दून पुलिस ने ऐसे कुख्यात अपराधी को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है जो पिछले 11 सालों से फरार चल रहा था…44 वर्षीय अभियुक्त मनजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव काहनपुर,थाना मकसूदा, जनपद जालंधर (पंजाब) के खिलाफ हत्या व डकैती जैसे संगीत मामले दर्ज हैं.. पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आया अपराधी लगातार ठिकाने और पहचान बदलकर एक दशक से बच रहा था. इसी बीच वर्तमान समय में अभियुक्त के जालंधर स्थित किसी फैक्ट्री होने की गोपनीय सूचना मिली. ऐसे में देहरादून एसएसपी अजय सिंह की सटीक रणनीति के अंतर्गत धरपकड़ की एक टीम तीन दिनों तक जालंधर में डेरा जमाये रही.और फिर आखिरकार 11 साल से हत्या और डकैती मामले में फरार चल रहे आ अभियुक्त मनजीत पुत्र अमरीक सिंह गिरफ्तार किया गया.पुलिस के अनुसार जालंधर से दबोचे गए मनजीत सिंह के खिलाफ देहरादून के थाना राजपुर में वर्ष 2012 में धारा-302, 201,420, 467, 468, 396, 412 आईपीसी के तहत मुक़दमा दर्ज हैं. अभियुक्त 2012 से ही फ़रार चल रहा था.. 

यह भी पढ़ें 👉  दुखद : पंचतत्व में विलीन हुए CDS जर्नल विपिन रावत ,सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार . बेटियों ने दी चिता को मुखाग्नि..

अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट व कुर्की के आदेश हुए थे प्राप्त:पुलिस

 दून पुलिस के अनुसार हत्या/डकैती मामलें में 2012 से फरार चल रहे जालंधर निवासी अभियुक्त मनजीत सिंह की गिरफ्तारी लिए  न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारेंट और धारा 82 व 83 की कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए थे. इसी कार्यवाही के तहत अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए राजपुर पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार अभियुक्त के घर एवं अन्य संभावित स्थानों पर दबिशें से दी गई.लेकिन  अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था..इसी बीच पिछले दिनों पुलिस को गोपनीय रूप से जानकारी मिली कि अभियुक्त जालंधर में एक फैक्ट्री में काम कर रहा है..सटीक सूचना के आधार एसएसपी दून के दिशानिर्देश में  तत्काल जालंधर में एक पुलिस धरपकड़ टीम को रवाना किया गया.. 03 दिन तक जालंधर में गोपनीय रूप से जानकारियां एकत्रित करते हुए 27 अक्टूबर 2023 को काफी प्रयासों के बाद जालन्धर में एक फैक्ट्री के बाहर से अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई.. 

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: उत्तराखंड में डेंगू का डंक. इस गावँ में ड़ेंगू ने मचाया कहर.. ड़ेंगू पीड़ितों की संख्या लगभग 100 के करीब ..

देहरादून एसएसपी अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अलग-अलग अपराधों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कड़े दिशा निर्देश निर्गत किए गए हैं..इसी के क्रम में 2012 से हत्या व डकैती के मामलें में फरार चल रहे मनजीत सिंह की जालंधर पंजाब से गिरफ्तारी की गई..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: कांग्रेस महिला प्रवक्ता के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मुक़दमा दर्ज..

गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता :

मनजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव काहनपुर, थाना मकसूदा, जनपद जालंधर (पंजाब) ), उम्र 44 वर्ष..

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें