उत्तराखंड के लिए गौरव का पल, देश के Top 3 Police Station में आया बनबसा थाना, गृह मंत्रालय से मिला सम्मान

देशभर में Best Policing Performance देने के ममालें में उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य ने एक बार फिर भारत के टॉप 3 पुलिस स्टेशन में अपनी जगह बनाई है. नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे उतराखण्ड के जनपद चम्पावत के बनबसा थाने ने देश के सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस स्टेशनों में जगह बना प्रदेश को गौरवान्वित किया है.ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 20 जनवरी( 2023) शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में शुरू हुए DGsP/IGsP सम्मेलन- 2022 कार्यक्रम के दौरान चम्पावत जिले के बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन पुलिस स्टेशन के रूप में सम्मानित किया. थानाध्यक्ष बनबसा सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिहं को केंद्रीय गृह मंत्री से प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया..

यह भी पढ़ें 👉  नौकरी के नाम पर विदेश ले जाकर युवकों को बंधक बनाकर Crime कराये जाने की घटना पर "मुख्यमंत्री"धामी" की सख़्ती का असर…एसएसपी देहरादून ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर शुरू की प्रभावी कार्रवाई ...

2017-18 में भी उत्तराखंड थानों पाया था सम्मानजनक स्थान

बता दें कि वार्षिक कार्यक्रम में होने वाले ऑल इंडिया डीजीपी कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी DGsP/IGsP सम्मेलन- 2022 में प्रतिभाग कर रहे हैं..इस मौके खुशी जाहिर करते हुए DGP अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक, चम्पावत सहित बनबसा थाने के समस्त कर्मियों को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि देश में 16 हजार पुलिस स्टेशन हैं और उनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस स्टेशनों में जगह बनाना गौरव की बात है.यह पहली बार है कि उत्तराखण्ड के किसी पुलिस स्टेशन ने टॉप 3 में जगह बनाई है। इससे पहले देश के टॉप 10 थानों की श्रेणी में वर्ष 2017 में थाना बनभूलपुरा और ऋषिकेश को लिस्ट में 6 व 8 वें स्थान पर और वर्ष 2018 में थाना मुनस्यारी को 9 वें स्थान पर जगह मिली थी.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:नवरात्रि में कट्टू के आटे सेवन से 90 लोग बीमार..अस्पताल में उपचार जारी..आरोपित व्यापारियों के स्टोर्स से आटा ज़ब्त कर देहरादून से सहारनपुर तक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी…SSP दून की जनहित में आमजन से ये अपील..

165 मापदंडों पर होती है टॉप पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग

पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग गृह मंत्रालय द्वारा एक वार्षिक अभ्यास है। देश के टॉप थानों की श्रेणी में स्थान पाने के लिए कुछ मानक तय किए जाते हैं। पुलिस स्टेशनों को 165 विभिन्न मापदंडों जैसे अपराध नियंत्रण, अपराध दर, जांच व मामलों के निपटान, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा के वितरण के आधार पर आंका जाता है। कुल बिंदुओं में से लगभग 20 प्रतिशत नागरिकों से पुलिस स्टेशन के बारे में मिले फीडबैक पर भी आधारित हैं.

यह भी पढ़ें 👉  “International Day against Drug abuse and Illicit Trafficing” के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम..

मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर कर पुलिस परिवार को दी शुभकामनाएं

देशभर के टॉप 3 पुलिस स्टेशन बनवासा पुलिस थाने के चुने जाने पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने  इस गौरव के लिए समस्त पुलिस परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि, यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सभी पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें