
प्रधानमंत्री के महा आयोजन को सफल बनाने के लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस द्वारा 20 दिन पहले से बड़े स्तर पर तैयारीयां कर ट्रैफिक सुचारू की गईं व्यवस्थाएं…
देहरादून : 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस देहरादून द्वारा सुनियोजित तरीके से यातायात व्यवस्था को पूर्णतः सामान्य बनाए रखा गया. रजत जयंती के बाद,प्रधान मंत्री भारत सरकार के आगमन दूसरे बड़े आयोजन में भी खरी उतरी देहरादून ट्रैफिक पुलिस.जनता को बिना परेशानी सम्पन्न कराया महा आयोजन. इसका सबसे बड़ा कारण ट्रैफिक पुलिस द्वारा 20 दिन पहले से किया गया होमवर्क काम आया, जिसके चलते PM का 12 किलोमीटर का रोड शो और इतने बड़े महा जनसभा आयोजन के बावजूद देहरादून शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बनने दी गईं..
ट्रैफिक डाइवर्ट प्लान व्यवस्थित रूप से सुचारू रखते हुए प्रधानमंत्री के महा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस द्वारा 20 दिन पहले निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गईं—
- दिनांक 27 मार्च 2026 से पूर्व तैयारी (होमवर्क) शुरू कर Co Traffic जगदीश पंत के पर्यवेक्षण में 06 विशेष टीमों का गठन किया गया । जिनको निम्नवत दायित्व दिये गये –
- Traffic Inspector जितेन्द्र जोशी – कार्यालय का कार्य के साथ – साथ VVIP Movement में सम्बन्धित विभागों से सम्वन्य स्थापित करना तथा आवश्यक पत्राचार करना ।
- Traffic Inspector प्रदीप कुमार -डायवर्जन प्लान तैयार करना तथा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करना ।
- Traffic Inspector समरवीर रावत बसों के Movement एवं पार्किगं की व्यवस्था करवाना ।
- Traffic Inspector ललित मोहन बोरा – मानव श्रृंखला में त्रुटिरहित यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार करना ।
- Traffic Inspector कमल सजवाण – नये पार्किंग का चिन्हीकरण तथा पार्किंग करवाना ।
- Traffic Inspector CPU श्री नरेश कुमार – रात्रि में क्रेन के माध्यम से वाहनों को हटवाना तथा सीपीयू मॉनिटरिंग करते हुए लगातार भ्रमणशील रखना ।
- Traffic Team में अ0उ0नि0 कुंवर सिंह, हे0कां0 हेमन्त, हे0कां0 कैलाश, कां0 मुकेश फर्सवाण, कां0 जसवीर सिंह, कां0 धर्मेन्द्र, कां0 भरत, कां0 रवि एवं हो0गा0 आयुश रमोला द्वारा समस्त ड्यूटी लगाना तथा पार्किंग / डायवर्जन / रुट प्लान के फ्लैक्स तैयार करवाना एवं लगवाना तथा रुट मैप तैयार करना, मार्ग पर समुचित स्थानों पर बैयिर / कोन / रस्सा आदि पहुंचाना तथा समस्त कार्यक्रम का डाक्यूमेंटेशन करना ।
- उक्त टीमों द्वारा रूट प्लान, डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग प्लान तैयार किए गए तथा फ्लैक्स बोर्ड/संकेतक तैयार किए गए ।
- कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग स्थलों का पूर्व चिन्हांकन किया गया तथा सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर सुधारीकरण किया गया.
- रुट को 54 सैक्टर तथा पार्किंग व्यवस्था को सेक्टरवार (A1, A2, A3 आदि) 22 ब्लॉक में विभाजित कर माइक्रो लेवल प्लानिंग की गई ।
- आगंतुकों के लिए ड्रॉप प्वाइंट एवं वाहनों की पार्किंग प्लानिंग के अनुसार करवायी गई ।
- मार्गदर्शन हेतु चिन्हित स्थानों पर फ्लैक्स बोर्ड, संकेतक एवं दूरी संबंधी बोर्ड लगाए गए ।
- विस्तृत डायवर्जन प्लान बनाकर प्रभावी रूप से लागू किया गया ।
- दिनांक 10/04/2026 से 13/04/2026 तक प्रत्येक रात्रि में 22:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक क्रेन मोबाईल की 05 टीमों को लगातार भ्रमणशील रखा गया जिनके द्वारा मार्ग पर अनावश्क खड़े वाहनों हटाया गया । उक्त अवधि में लगभग 150 वाहनों को मार्ग से हटाकर नजदीकी थानों में सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कराया गया
- विभिन्न विभागों (प्रशासन, लोक निर्माण, विद्युत, नगर निगम, परिवहन आदि) से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की गईं ।
- यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु बसों का प्रभावी रूप से रेग्युलेट किया गया तथा अन्य जनपदों से बसों के Movement पर नजर रखने हेतु टीम गठित की गयी ।
- सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार ब्रीफिंग देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
- थाना स्तर पर 14 थाने की 43 टीमों को यातायात व्यवस्था ड्यूटी में लगाया गया ।
- आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई ।
- आगंतुकों की सुचारु आवाजाही हेतु समुचित प्रबंधन किया गया ।
- ट्रैफिक प्लान को दिनांक 08/04/2026 से ही विभिन्न सोशल मीडिया (FM / Facebook / Instagram / Media आदि) के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया ।
- दिनांक 12/04/2026 से एक्सप्रेस-वे बंद होने के बावजूद शहर के यातायात को प्रभावित नहीं होने दिया गया । यातायात सामान्य रहा ।
- पूरे कार्यक्रम के दौरान शहर का यातायात पूर्णतः सामान्य एवं सुचारु बना रहा तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई
- यातायात कन्ट्रोल रुम से पूरे कार्यक्रम की लागातार मॉनिटरिंग की गयी ।
•Traffic Planning पर थाना पुलिस को भी शामिल (Involve) किया गया ।
•SSP महोदय के निर्देशन में Traffic Plan को SP Traffic द्वारा प्रभावी रुप से लागू किया गया । - 06 माह के अन्दर PM Visit का यह दूसरा दौरा ट्रैफिक पुलिस देहरादून द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया ।











