
Investment Trading जैसे विषयों के नाम पर होने वाली साइबर धोखाधड़ी से बचें :SSP, STF
देहरादून/ रुद्रपुर:इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग के नाम पर 25 लाख 40 हजार रूपये क़ी साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समय रहते साइबर ठगी के शिकार पीड़ित व्यक्ति के 25 लाख़ 40हजार रूपये वापस कराये.. मामला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि उसको इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग नाम पर साइबर ठगों द्वारा पहले मोटे मुनाफ़े का लालच देकर पहले एकाउन्ट खुलवाया, और उसमें ट्रेडिंग के लिए 25 लाख ₹40000 जमा करवाए. लेकिन कुछ ही समय में साइबर ठगी का पता चलते ही तत्काल पीड़ित व्यक्ति द्वारा पहले साइबर हेल्पलाइन 1930 और फिर रुद्रपुर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रुद्रपुर साइबर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार व्यक्ति के 25 लाख ₹40000 वापस कराये गये.. उत्तराखंड STF/साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते अपनी डूबी हुई रकम वापस पाने के बाद पीड़ित व्यक्ति द्वारा उत्तराखंड साइबर पुलिस की प्रशंसा करते हुए इस तरह के इन्वेस्टमेंट ट्रेडिंग जैसे विषयों पर साइबर ठगों के प्रलोभन से बचने के लिए आमजन से अपील की गई..
Investment Trading जैसे विषयों के नाम पर होने वाली साइबर धोखाधड़ी से बचें :SSP, STF
उत्तराखंड STF, एसएसपी अजय सिंह ने जनसामान्य से अपील है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, और नाही कोई ओटीपी, बैंक विवरण, सीवीवी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। इसके अतिरिक्त एसएसपी, STF ने कहा क़ी किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरों/फर्जी साईट/धनराशि दोगुना करने व टिकट बुक करने वाले अनजान अवसरों के प्रलोभन में न आयें. इसके बावजूद अगर किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। ताकि समय रहते साइबर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर राहत दिला सकें. इसके साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर www.cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं..









