लापरवाह पुलिसकर्मियों पर DGP हुए सख़्त,4 दारोगाओं का ट्रांसफर दुरस्त इलाकें में..

आमजन की सुनवाई पर कोताही बरतने और दर्ज प्रार्थना पत्रों को बेवज़ह काफ़ी समय तक लंबित करने के मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए DGP अशोक कुमार ने उधमसिंह नगर के 4 दरोगाओं को दूरस्थ इलाके में ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  धधक रहे जंगलो के लिए बारिश बनेगी वरदान,16 से 20 मार्च मौसम अलर्ट..

दरसल बीते 16 फरवरी 2023 को DGP द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के थाना रुद्रपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया था.इस के दौरान शिकायती प्रार्थना पत्र को अनावश्यक लंबित रखना पाया गया.ऐसे में इस जांच को DGP द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध उधमसिंहनगर को दिया गया था.ऐसे में इस प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक (अपराध) उधमसिंहनगर द्वारा प्रेषित जांच आख्या के आधार पर पुलिस महानिदेशक ने लंबे समय तक प्रार्थना पत्रों को लंबित रखने वाले उपनिरीक्षक (दारोग़ा)अम्बीराम आर्य, उपनिरीक्षक उमेश रजवार,उपनिरीक्षक दिनेश परिहार और उपनिरीक्षक हरविंदर कुमार जनपद उधमसिंहनगर से दूरस्थ स्थानांतरित किए जाने के लिए DIG कुमाऊँ को निर्देश दिए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ,सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें