हादसा: देवप्रयाग के पास खाई में गिरा वाहन, 7घायल 2की मौत. SDRF ने किया रेस्क्यू..

देवप्रयाग

Nh 58 ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
जानकारी के अनुसार ट्रक श्रीनगर से ऋषिकेश की और जा रहा था
देवप्रयाग के निकट बचेली खाल के पास ये हादसा हुआ, बताया जा रहा हैं कि ट्रक में 9 लोग थे सवार जिसमे से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हैं।जबकि 7 अन्य घायलों को SDRF टीम द्वारा रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया।
घायलों को उपचार हेतु देवप्रयाग अस्पताल भेजा गया जबकि 1 घायल को हायर सेंटर ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: मसूरी बाज़ार में चाय के बर्तन में थूकने की घटना में दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही..घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार...ऐसे गलत हरकत वाले संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखने के सख़्त निर्देश: SSP दून

घायलों के नाम -*

1 राहुल सैनी पुत्र धर्म सिंह सैनी निवासी टांडा महिलाज नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष
2 दिनेश कुमार पुत्र कलवा राम निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
3 मोहित पुत्र धर्मवीर निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष
4 सतीश पुत्र ना मालूम निवासी नजीबाबाद उम्र 32 वर्ष
5 विपिन कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी गांमणि नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
6 उमेर पुत्र समसुद्दीन निवासी सराय हरिद्वार उम्र 15 वर्ष
7 वीरेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम टांडा नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष

टिहरी -देवप्रयाग, तीन धारा के पास खाई में गिरा वाहन, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया 07 लोगों का सफल रेस्क्यू।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें