भारतीय सेना: “हर काम देश के नाम”सूर्या क्वेस्ट साहसिक मोटरसाइकिल अभियान का फ्लैग ऑफ – देहरादून से शुभारंभ…

देहरादून:साहसिक जज़्बे के साथ आज भारतीय सेना ने रॉयल एनफील्ड के सहयोग से सुर्या क्वेस्ट मोटरसाइकिल अभियान का शुभारंभ शुक्रवार 05 सितम्बर 2025 को देहरादून से किया..इस अभियान को लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सुर्या कमांड द्वारा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। इस दल में 10 भारतीय सेना के राइडर्स तथा 14 नागरिक राइडर्स शामिल हैं, जो साहस, सौहार्द्र और जुड़ाव का प्रतीक हैं…

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग्: उत्तराखंड में 10फरवरी को जबरदस्त सियासी घमासान. देवभूमि में मौजूद होंगे ये दिग्गज, इन विधानसभा में तय है कार्यक्रम..

आने वाले दिनों में यह दल शिमला और सुमडो की सुरम्य घाटियों से होते हुए अंततः लेह पहुँचेगा। यह अभियान रोमांच, अनुशासन, एकता और सशस्त्र बलों व आम जनता के बीच पारस्परिक विश्वास का संदेश लेकर चलेगा..इस पहल से भारतीय सेना की राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने, साहसिक खेलों को बढ़ावा देने तथा देश के युवाओं को धैर्य, टीमवर्क और सेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता झलकती है..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रूप में दीपम सेठ ने पदभार ग्रहण किया…बेहतर क़ानून व्यवस्था,साइबर,मादक तस्करी रोक व महिला और बच्चों की सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं बताई..

सुर्या क्वेस्ट मोटरसाइकिल अभियान न केवल सैनिकों और राइडर्स की अदम्य भावना का उत्सव है, बल्कि यह भारतीय सेना और उस राष्ट्र के बीच के अटूट बंधन को भी रेखांकित करता है, जिसकी सेवा करना सेना का गौरवपूर्ण दायित्व है..

यह भी पढ़ें 👉  बेटा और बहू ने रचा षड्यंत्र: फर्जी दस्तावेज तैयार कर "माँ" के नाम लिया 35 लाख का Loan...बैंक अधिकारी सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज..

समारोह में मेजर जनरल नवीन महाजन, सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग,14 इन्फैंट्री डिवीजन, ब्रिगेडियर पी.जे. प्रभाकरण, स्टेशन कमांडर क्लेमेंट टाउन, ब्रिगेडियर आर.के. सिंह, ब्रिगेड कमांडर,14 आर्टी ब्रिगेड, ब्रिगेडियर संदीप मदान तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी,जेसीओ और सैनिक उपस्थित रहे..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें