ब्रेकिंग्: उत्तराखंड में 10फरवरी को जबरदस्त सियासी घमासान. देवभूमि में मौजूद होंगे ये दिग्गज, इन विधानसभा में तय है कार्यक्रम..

देहरादून

उत्तराखंड में दस फरवरी को जबरदस्त सियासी घमासान होने वाला है। जहां एक तरफ चुनाव प्रचार को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आएंगे, वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचेंगे। साथ ही प्रियंका गांधी भी 12 फरवरी को उत्तराखंड में चुनावी रैली करेंगी। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस फरवरी को श्रीनगर में जनसभा को सम्बोधित करेंग। पीएम के आगमन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के उप राष्ट्रपति भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत SSP देहरादून ने सुरक्षा में नियुक्त पुलिस फ़ोर्स को किया ब्रीफ…ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई… उपराष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध…

सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे. राहुल गांधी 10 फरवरी को मंगलौर और जागेश्वर में रैली को संबोधित करेंगे. वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम की मार:भारी बारिश के कारण नदी किनारे बने दो मकान जमीदोंज...पुलिस/फायर सर्विस टीम ने किया तत्काल राहत-बचाव कार्य..कोई जनहानि नहीं..आसपास के मकान खाली कराए गए..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें