जिलाधिकारी के फ़र्जी हस्ताक्षर कर नकली नियुक्ति पत्र देने मामलें में मुकदमा दर्ज..

देहरादून जिलाधिकारी के फ़र्जी हस्ताक्षर कर नकली नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी करने मामला सामने आया हैं… ठगी के शिकार हुए शिकायतकर्ता द्वारा जिलाधिकारी सोनिका इन इस विषय में शिकायत की गई जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर थाना रायपुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.. जानकारी के अनुसार रायपुर स्टेट के सी0-8/2, न्यू टाईप-3, ओ०एफ०डी०  निवासी जगदीश सिंह ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पुत्री शिवानी मूयाल को नौकरी दिलाने के लिए  अवनीत भट्ट नामक व्यक्ति के द्वारा फर्जी पहचान दिखाकर जिलाधिकारी  देहरादून के फर्जी हस्ताक्षर वाला फर्जी नियुक्ति पत्र देकर DM ऑफिस (देहरादून) में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया है.. उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को  सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए.इसी  क्रम में सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की गई..

यह भी पढ़ें 👉  फ्लैगमार्च:आमजन को सुरक्षा का भरोसा और सतर्कता का संदेश देने फ्लैगमार्च कर सड़कों उतरी दून पुलिस..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें