दुस्साहस: लाखों रुपये लूटकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 3 पुलिस कर्मीयों सहित 09 लोग गिरफ्तार…रुड़की से गिरफ्तार दो मास्टरमाइंड अभियुक्तों से नकली डॉलर की गड्डी भी बरामद..

डॉलर बेचने का झांसा देकर लोगों को लूटने में सक्रिय इस गैंग की विस्तृत जांच-पड़ताल जारी: SSP दून

SSP देहरादून की दो टूक,अपराधी चाहे कोई भी हो,अपराध किया तो जेल जाना तय..

देहरादून: जब पुलिस ही ठगी,लूट और डकैती जैसे अपराध कारित करने लग आ जाए तो कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा इसका आप अंदाजा लगा सकते हैं. जीहां ऐसा ही चौंकाने वाला मामला देहरादून के थाना प्रेम नगर झाझरा से सामने आया है.जहां सस्ते डॉलर दिलाने के नाम पर प्रोपर्टी कारोबारी से लाखों रुपए लूटकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया..मामलें की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के कड़े निर्देश पर घटना को अंजाम देने वाले 03 पुलिस कर्मियों सहित 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ताजा अपडेट के अनुसार रुड़की क्षेत्र से गिरफ्तार इस गैंग के दो मास्टरमाइंड अभियुक्तों के कब्जे से नकली डॉलर की गड्डी भी बरामद की गई हैं. पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में पता चला कि नकली डॉलर बचने के नाम पर लोगों से ठगी कर लूट करने वाले इस सक्रिय गैंग से पूछताछ कर विस्तृत जांच पड़ताल जारी है.

पूरे मामले पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि अपराध करने वाला कोई भी हो,जिसने अपराध किया है,उसका जेल जाना तय है.चाहे पुलिस कर्मी ही क्यों न हो..

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग का देहरादून में ताबड़तोड़ एक्शन.. 12 खाद्य प्रतिष्ठानों के सेंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजें..नामी रेस्टोरेंट को नोटिस..

बताया जा रहा कि लूट-डकैती की पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश के तहत पहले ऋषिकेश के एक प्रोपर्टी डीलर को सस्ते में डॉलर दिलाने के नाम प्रेमनगर के झाझरा क्षेत्र में बुलाया गया और फिर डरा-धमका कर 7लाख 50 हज़ार रुपये लुटे गए.इतना ही नहीं इसके उपरांत मारपीट कर पीड़ित व्यापारी को मौके से भगा दिया गया.इस पूरे वारदात को अंजाम देने में 03 पुलिस कर्मी IRB-II के हैं,जो हाल में झाझरा प्रेमनगर इलाकें में तैनात हैं..

सस्ते में डॉलर दिलाने के नाम प्रॉपर्टी व्यापारी को प्रेमनगर बुलाकर लूट..

थाना प्रेमनगर पुलिस के अनुसार रविवार 02 फरवरी 2025 को वादी (शिकायतकर्ता) यशपाल सिंह असवाल पुत्र अमर सिंह असवाल निवासी आदर्श ग्राम, ऋषिकेश द्वारा थाना प्रेमनगर में लिखित तहरीर दी गई.वादी ने अपनी तहरीर में बताया कि वह प्रॉपर्टी का कार्य करते हैं.और कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात कुंदन नेगी निवासी चमोली से हुई थी.कुंदन द्वारा उन्हें बताया गया था कि उनके परिचित राजेश रावत,राजेश चौहान और राजकुमार चौहान,जो मोरी उत्तरकाशी के रहने वाले हैं,उनके पास लगभग 20000/- डॉलर रखे हुए हैं.जिन्हें उसे कम दाम बदलवाना हैं. उक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें विश्वास में लेते हुए उक्त डॉलर का सौदा करीब आठ लाख रुपए में तय कराया.इसके बाद 31 जनवरी 2025 को कुंदन नेगी के कहने पर वह डॉलर का सौदा करने 07 लाख 50 हज़ार की रकम लेकर बालाजी मंदिर झाझरा के पास पहुचे,जहाँ उन्हें राजेश रावत,राजेश चौहान और राजकुमार चौहान सहित एक अन्य व्यक्ति हसीन उर्फ अन्ना मिला. इस बीच सभी लोग आपस में बात करने लगे.इसी दौरान अचानक वहां दो व्यक्ति आ गए,जो अपने आप को पुलिस वाला बता रहे थे.उनमें से एक व्यक्ति वर्दी में था,जबकि दूसरा सादे वस्त्र में था.पुलिस वालों ने आते ही शिकायतकर्ता को डरा धमका कर उनके पास रखा रुपए का बैग छीन लिया.इतना ही नहीं इसके बाद उनके साथ मारपीट और गली गलौच करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया.इस दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा उन्हें उक्त पैसों में से ढाई लाख रुपए वापस दिए गए. ऐसे में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेम नगर पर मु0अ0स0 25/25 धारा 310(2)/61(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया..  

यह भी पढ़ें 👉  निस्तारण: देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12675 केसों का हुआ निस्तारण..

सीसीटीवी- सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट के रुपये बरामद किये गए..

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल घटना अनावरण करने और घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सख़्त दिशानिर्देश देते हुए थाना प्रेम नगर पर पुलिस टीम गठित की गई.गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस के माध्यम से जानकारियां एकत्र कर घटना में शामिल 03 पुलिसकर्मियों सहित कुल 07 अभियुक्तों को हिरासत मे लिया गया.वही मुकदमें से संबंधित नगद 2 लाख 30 हज़ार की धनराशि भी अभियुक्तों से बरामद की गई.. थाना प्रेम नगर प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं,जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर रवाना की गई हैं. वही गिरफ्तार आरोपियों से अन्य तरह की पूछताछ जारी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में FDA का क्वालिटी चेक अभियान तेज,अब 7 नामी प्रतिष्ठानों से मिठाई-घी के सेंपल जांच के लिए लैब भेजे गए..

बरामदगी

2.30(दो लाख तीस हजार) रुपए नगद

500 डॉलर(100 डॉलर के 5 नोट)

गिरफ्तार में लिए गए अभियुक्त.

1-अब्दुल रहमान पुत्र हसरत अली उम्र- 34 वर्ष, निवासी जलालपुर पोस्ट टोडा कल्याणपुर थाना रूड़की हरिद्वार (पुलिस कर्मी)

हाल तैनाती-IRB-II झाझरा प्रेमनगर देहरादून .

2- सालम पुत्र जाकिर हुसैन उम्र-32 वर्ष (पुलिस कर्मी)

निवासी- डोबरी थाना-सहसपुर देहरादून

हाल तैनाती- IRB-II झाझरा प्रेमनगर देहरादून.

3- इकरार पुत्र अहकाम अली उम्र- 43 वर्ष, (पुलिस कर्मी)निवासी- नैहनपुर लक्सर हरिद्वार हाल तैनाती- थाना प्रेमनगर देहरादून.

4- राजकुमार पुत्र जबर सिंह निवासी जोटाड़ी पोस्ट टीकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र -35 वर्ष.

5- राजेश रावत पुत्र गब्बर सिंह निवासी माकुड़ी पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र- 40 वर्ष.

6- कुंदन सिंह नेगी पुत्र अमर सिंह नेगी निवासी सुतौ ल थाना नंदा नगर चमोली उम्र- 45 वर्ष.

7- राजेश कुमार चौहान पुत्र धूमी चंद्र चौहान निवासी कांडा तहसील अरहाल थाना रोहड़ू जिला शिमला उम्र -59 वर्ष.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें