एनकाउंटर में बदमाश ढेर: गोली मारकर लूट करने वालें बदमाशों के साथ दून पुलिस में जबरदस्त मुठभेड़..प्रेमनगर इंस्पेक्टर को लगी गोली,बदमाश की अस्पताल में मौत…एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी…

देहरादून : थाना प्रेम नगर क्षेत्र में एक व्यापारी को गोली मारकर लूट की घटना करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस टीम और बदमाशों के बीच पौंधा के जंगल में जमकर मुठभेड़ हुई. इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जहां एक तरफ जहाँ थाना प्रेम नगर इंस्पेक्टर नरेश राठौर को गोली लगी,तो वहीं दूसरी तरफ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली, अस्पताल में उपचार के दौरान घायल बदमाश मौत हो गई..बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा बदमाश फरार हो गया. इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. बदमाशों के धरपकड़ और मुठभेड़ की कमान संभाल रहे थाना प्रेम नगर इंस्पेक्टर नरेश राठौर को भी गोली लगी है,उनका कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख में उपचार चल रहा है..

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट: कोरोना के बढ़ते आंकड़ो पर सरकार गम्भीर, अधिकारियों की ली बैठक, दिये निर्देश. हर घर दस्तक अभियान के जरिये जल्द हो टीकारण...

व्यापारी से रुपए लूटने के बाद गोली मारकर गुजरात नंबर की कर में फरार हुए बदमाश.

पुलिस जानकारी के अनुसार 29/30 2026 की देर रात्रि को थाना प्रेमनगर पर कंट्रोलरूम/एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना की गई है.और इसी घटना के दौरान शिकायतकर्ता को लूटने के बाद गोली मारी गई है.इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो उक्त घटना का पीड़ित /घायल जिसके द्वारा अपना नाम देवराज बताया गया जो घायल अवस्था में था.उसने बताया कि अभी-अभी कुछ बदमाशों द्वारा जो काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे, उन्होंने मेरे साथ लूटपाट की, फिर मुझे गोली मार कर विश्रांति जंगल की तरफ भागे हैं. शिकायतकर्ता बताया की बदमाश उसके नीले रंग के बैग लेकर फरार हुए जिसमें दो लाख रुपए,एक मोबाइल और हिसाब किताब सहित अन्य कागजात है.. पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर अपने साथ लेकर बताए गए रास्ते की तरफ बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूर जाकर जंगल में काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी. ऐसे में पुलिस टीम द्वारा उनको पकड़ने के प्रयास में पीछा गया गया तो कार सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर झोंकते हुए गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ को भाग गए.इसके बाद दोनों तरफ की फायरिंग में बदमाशों की एक गोली प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर नरेश राठौर को लग गई.आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई तो एक बदमाश को गोली लगने का कारण बदमाश घायल हो गया, जबकि अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल में भाग गए.इस पूरे घटनाक्रम में घायल बदमाश और पीड़ित देवराज सहित प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सालय प्रेम नगर लाया गया, जहां से तीनों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है. घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल, चिकित्सालय पहुंचे जनपद में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.जनपद के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है. एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली.
वही घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर जिला चिकित्सालय कोरोनेशन चिकित्सालय लाया गया. जहाँ उपचार के दौरान घायल बदमाश की मौत गई है. एसएसपी देहरादून व अधिकारियों द्वारा कोरोनेशन चिकित्सालय पहुंचकर मृत बदमाश के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई।आवश्यक कार्यवाही/पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का बदला मिज़ाज ,पहाड़ो में बर्फबारी. बढ़ती ठंड में अलाव का सहारा...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें