आक्रोश: बिल्डर साहनी आत्महत्या प्रकरण में आरोपित गुप्ता बंधुओ पर कोर्ट के बाहर स्याही फेंक जमकर नारेबाज़ी..देखिए वीडियो…

देहरादून: नामी बिल्डर सत्येंद्र साहनी उर्फ बाबा आत्महत्या प्रकरण में आरोपित बनाए गए गुप्ता बंधु की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं..अब इस मामलें में लोगों का आक्रोश सड़कों पर नजर आने लगा हैं. शनिवार जब आरोपित बंधुओं को जेल से न्यायिक अभिरक्षा में लाकर देहरादून कोर्ट में पेश किया जा रहा था,तभी उससे पहले कोर्ट के बाहर गुप्ता बंधु पर स्याही फेंक कुछ लोंगो ने जमकर नारेबाज़ी की गई..पुलिस कस्टडी में जेल के वाहन से उतरते समय एक व्यक्ति द्वारा स्याही फेंकी गई.इसके बाद सड़क से लेकर कोर्ट के अंदर प्रवेश होने कई लोगों द्वारा गुप्ता बंधुओ के खिलाफ हाय-हाय की नारेबाज़ी की गई..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रास्ता रोक महिला के साथ गलत काम करने का प्रयास और लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को 24 घण्टें में दून पुलिस ने किया गिरफ्तार..महिला अपराधों के प्रति दून पुलिस पूर्ण रूप से संवेदनशील…ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों का जेल जाना तय:SSP देहरादून..

फाँसी की मांग कर नारेबाज़ी में दिखा आक्रोश..

इतना ही नहीं गुप्ता बंधु पर स्याही फेकने के साथ-साथ कुछ लोगों द्वारा कोर्ट परिसर के बाहर फांसी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी में लोगों का आक्रोश भी नजर आया.हालांकि पुलिस टीम द्वारा इस दौरान बीचबचाव कर आरोपित गुप्ता बंधुओ को सुरक्षित ढंग से कोर्ट के अंदर पेशी के लिए ले जाया गया.. 

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ सहित चार धाम में जमकर बर्फबारी की मनमोहक तस्वीरे. *देखिए बाबा केदारनाथ धाम में बर्फबारी का शानदार वीडियो*

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें