देहरादून SSP की फोटो को कूटरचित तरीके से विज्ञापन के माध्यम से प्रसारित करने वाले प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार..पूर्व में भी अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के मुकदमें दर्ज:पुलिस

आमजन मानस को भ्रमित करने के उद्देश्य से अधिकारियों के संग अपनी पहचान का दिखावा करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी : SSP देहरादून

देहरादून: अपने व्यक्तिगत व्यापारिक लाभ के लिए देहरादून एसएसपी अजय सिंह की फोटो को कुत्रचित तरीके से न्यूज़पेपर में विज्ञापन के माध्यम से प्रसारित करने वाले प्रॉपर्टी डीलर को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्यवाही से दो दिन पहले रविवार 17 सितम्बर 2023 को अभियुक्त अमित सिंह पुत्र रामप्रकाश सिंह के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में  मुकदमा दर्ज किया था. इसी क्रम में थाना नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा आज न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम देहरादून द्वारा निर्गत दो गैरजमानती अधिपत्र की तामीली में एक अभियुक्त अमित सिंह को अन्तर्गत धारा 138 एनआई एक्ट में गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: सत्र को लेकर संशय समाप्त, 9 और 10 दिसम्बर को देहरादून में होगा सत्र. विधानसभा अध्यक्ष ने दिया बयान...

 पूर्व में भी अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के मुकदमें दर्ज:पुलिस

देहरादून एसएसपी कार्यालय के अनुसार अभियुक्त अमित सिंह द्वारा अपने निजी व्यापारिक स्वार्थ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के फोटो को कूटरचित तरीके से विज्ञापन के माध्यम से अखबारों में प्रसारित करवाया गया था. मामला सामने आने के बाद इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा पंजीकृत किया गया था.वही इसके अतिरिक्त अभियुक्त के खिलाफ इससे पहले भी थाना रायपुर में 02 मामलें और राजपुर में भी जमीन धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमें पंजीकृत है.ऐसे में इन दोनों मुकदमों में भी अभियुक्त के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  DGP उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक..गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही..लैंड फ्रॉड मामलों में समयबद्ध और पारदर्शी कार्यवाही के निर्देश,CO की प्रारम्भिक जांच होगी अनिवार्य..

 गिरफ्तार अभियुक्त

अमित सिंह पुत्र राम प्रकाश सिंह. निवासी 103 ओल्ड नेहरू कॉलोनी.देहरादून.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें