दुःखत: गोली लगने से पुलिस जवान की मौत.. जॉलीग्रांट राज्य अतिथि गृह में था तैनात…

तीन गोलियां मृतक जवान को लगी !

देहरादून : ड्यूटी कार्बाइन गन से गोली लगने के कारण पुलिस जवान की दुखद मौत की घटना थाना रानी पोखरी जॉलीग्रांट क्षेत्र से सामने आई है.. जानकारी के अनुसार मृतक हेड कांस्टेबल सुनील जॉली ग्रांट राज्य अतिथि गृह में तैनात था. बताया जा रहा है कि 25 मई 2026 की रात अचानक पत्नी की तबीयत खराब होने के चलते पुलिस जवान आनंद-फानन में घर आया, लेकिन घर के अंदर प्रवेश होने से पहले जूते उतारने समय वह जमीन पर गिर गए और इसी दौरान ड्यूटी कार्बाइन गन से गोली लगने के कारण वह बुरी तरह से जख्मी हुए.गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ते हुए बाहर आये और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टर ने पुलिस हेड कांस्टेबल सुनील को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि कार्बाइन से कई गोलियां चली, जिसमें से तीन गोलियां मृतक जवान को लगी.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: गणतंत्र दिवस की विशेष तैयारी शुरू…14 से 31 जनवरी तक चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान…देश भक्ति गीतों के साथ शहर को प्रकाशमान व्यवस्था के निर्देश: जिलाधिकारी दून

थाना रानी पोखरी पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में मृतक के बेटे तुषार से विस्तृत पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया कि उनके पिता राज्य अतिथि गृह जॉलीग्रांट मे ड्यूटी में है,और वही रहते थे. दिनाँक 25/05/2026 की रात्रि में मम्मी की तबीयत खराब होने के कारण उनके द्वारा अपने पिता को सूचित किया गया,जिस पर वह अपनी ड्यूटी से आनन फानन में समय लगभग रात्रि 09.15 बजे घर आए और गेट खटखटाते हुए उन्हें आवाज दी.इस दौरान आंगन में अपने जूते उतारने के दौरान उनके नीचे गिरने और गोली की आवाज अंदर परिजनों को सुनाई दी.उस समय घर पर उनके पुत्र के अलावा उनकी पत्नी और बेटी मौजूद थी. परिवारजनों ने ज़ब बाहर निकल कर देखा तो हेड कांस्टेबल सुनील जमीन पर गिरे थे,और खून शरीर निकल रहा था.ऐसे में परिवार द्वारा तुरंत जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक..सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश..भू कानून का उल्लंघन पाए जाने पर भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए:CM धामी

पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को चौकी जॉली ग्रांट के माध्यम से समय लगभग 10.00 बजे थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई कि हे०का० सुनील, जो पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त है, और वर्तमान में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर गार्ड ड्यूटी में तैनात है,मृतक के बेटे द्वारा जॉलीग्रांट अस्पताल लाया गया है. बेटे द्वारा बताया गया कि उनके पिता को नागाघेर रानीपोखरी में अपने घर पर समय 21.15 बजे कार्बाइन से गोली लगी है, जिनको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है. इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रानीपोखरी मय पुलिस बल के नागाघेर पहुंचे. मौके से उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए फील्ड यूनिट व FSL टीम को मौके पर बुलाया गया। FSL टीम, फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी/ विडियो ग्राफी व अन्य कार्यवाहिया की गई.जॉलीग्रांट अस्पताल में चिकित्सक द्वारा हे०का० सुनील कुमार को मृत घोषित किया गया.अस्पताल में FSL टीम द्वारा शव का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद शव को पोस्ट मार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया..

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट ड्रिल:आकस्मिक स्थिती पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थानों की चैकिंग के लिए दून पुलिस ने किया ड्रिल का अभ्यास…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें