
ड्यूटी जा रहें पुलिसकर्मी की कार के चपेट में आया अचानक युवक.. काफी दूर तक सड़क पर घसीटने से युवक की गंभीर हेड इंजरी…
मुकदमा दर्ज न कर पुलिसकर्मी को बचाने का आरोप..
देहरादून : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तिलक रोड पर एक पुलिसकर्मी द्वारा अपनी कार से युवक को बुरी कदर कुचलने का मामला सामने आया है. युवक की हालत नाजुक है और वह ब्रेन डेड बताया जा रहा है.. इस घटना के बाद पलटन बाजार व्यापारियों में आक्रोश है,उनका कहना है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में था,जिसके चलते यह जानलेवा घटना हुई. व्यापारीयों का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मी को बचाने के लिए कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने में कोताही बरत रहीं है.इतना ही नहीं व्यापारीयों का कहना है कि आरोपित पुलिसकर्मी का मेडिकल टेस्ट भी नहीं कराया जा रहा है.वही दूसरी तरफ पुलिसकर्मी के नशे में होने के आरोप को एसपी सिटी देहरादून में पूरी तरह से नकारा है. उनका कहना है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है, जिसमें पुलिसकर्मी के नशे में होने की बात हो.
गाडी से उतरते समय सामने से आ रहीं कार की चपेट में आया युवक.
जानकारी के अनुसार तिलक रोड में एक दुकान पर काम करने वाला सुरेश कुमार निवासी, चुक्खु मोहल्ला जैसे ही दुकान के सामने गाड़ी से उतर रहा था, तभी अचानक सामने से पुलिस कर्मी सुरेंद्र मेहरा की कार की चपेट में युवक (सुरेश )बुरी कदर आ गया. बताया जाएगा कि सुरेश को कार काफी दूर तक उसे घसीट भी ले गई,जिससे कारण उसके सिर पर काफी गंभीर हेड इंजरी आयी है. गंभीर हालत में युवक को दून अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर ले जाने की बात कही गईं.फिलहाल पीड़ित परिवार वाले युवक का उपचार मैक्स हॉस्पिटल में करा रहें है.
पुलिस के अनुसार हाथी बड़कला पुलिस चौकी में तैनात सुरेंद्र मेहरा सोमवार सुबह अपनी कार से ड्यूटी के लिए तिलक रोड से चौकी जा रहे था. तभी रास्ते में अचानक एक टेंपो से युवक उतरा,और पीछे से अचानक पुलिस कर्मी की गाड़ी की चपेट में वह आ गया.. बताया जा रहा है की पुलिस कर्मी की कार से काफी दूर तक युवक सड़क पर रगड़ता/घसीटता हुआ नजर आया,जिसके कारण उसे सिर पर गंभीर चोटे आयी.. इसके बाद गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ हालत नाजुक बताई जा रही है.बताया जा रहा है कि ब्रेन डेड हो चुका है..









