शहादत: वीरभूमि उत्तराखंड का लाल, देश की रक्षा करते हुए शहीद.. *आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान लगी थी गोली, मई में तय थी शादी.*

उत्तराखंड वीरभूमि के लिए फिर सीमा से दुःखद खबर आई है। पौडी का लाल देश सेवा करते हुए सरहद पर शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि पौड़ी गढ़वाल के प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम लंगूरी निवासी शहीद अनिल चौहान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए बलिदान हो गए। आठवीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान (28) के बलिदान की सूचना मिलते ही पिता व माता बेसुध होकर गिर पड़े। जवान बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ठगी: Rajeev Gandhi International Cricket Stadium देहरादून में Platinum Membership के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने मामलें में DIAL कम्पनी के प्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरूवार तड़के कश्मीर में राजौरी के मंडर सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अनिल को गोली लग गई। जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है की अनिल सैन्य परिवार से है। उनके पिता भी फौज से सेवानिवृत्त हैं और बड़ा भाई सुनील चौहान भी सेना में तैनात है। परिवार में उनके माता-पिता, बड़ा भाई व भाभी हैं। बता दे कि शहीदअनिल चौहान ने राइंका कीर्तिखाल से इंटरमीडिएट किया था । बीस वर्ष की आयु में वह सेना में भर्ती हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में गाड़ियों के वर्कशॉप में आग लगने से हड़कंप..

आपको बता दें कि शहीदअनील बीते वर्ष ही राष्ट्रीय राइफल्स में तीन वर्ष की सेवाएं देने के बाद आठवीं गढ़वाल राइफल्स में वापस आए थे। अब 28 साल की छोटी सी उम्र में वह देश पर जान न्यौछावर कर गए। जानकारी के मुताबिक शहीद अनिल चौहान की मई में शादी होने वाली थी।जवान की शहादत की खबर में प्रदेश शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: यातायात नियमों का उल्लंघन व अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ दून पुलिस के FLYING  HAWK की कड़ी कार्यवाही जारी..ड्रोन के माध्यम से शहर के चप्पे चप्पे पर निगरानी…अब तक सैकड़ों की संख्या में ड्रोन से चालानी कार्रवाई…ड्रोन व्यवस्था से ट्रैफिक संचालन और अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही में मिल रही है मदद:SSP दून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें