शिकंज: हरियाणा से तस्करी कर देहरादून लाई जा रही अवैध शराब का जखीरा दून पुलिस ने पकड़ा..120 पेटी शराब और नगदी के साथ तीन हरियाणा निवासी तस्कर गिरफ्तार..

एसएसपी दून के निर्देशन में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान में अवैध शराब/ मादक पदार्थो की धरपकड़ तेज़

देहरादून : हरियाणा से तस्करी कर देहरादून लाई जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप क़ो पोंटा बॉर्डर में देहरादून पुलिस ने पकड़ा है.120 पेटी शराब और हजारों की नकदी सहित तस्करी करने वाले ट्रक क़ो क़ब्जे में लेकर मौक़े से तीन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तस्करी करने वाले पकड़े गए सभी अभियुक्त हरियाणा के चरखी दादरी और जोई,भिवानी के रहने वाले हैं..पुलिस ने अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज करते हुए कोतवाली विकासनगर में धारा: 63/72 आबकारी अधिनिम के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  जागरूकता:नवरात्र में कुट्टू के आटा बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..हलवाई समिति और कुट्टू कारोबारियों के साथ बैठक कर जागरूकता के साथ सख़्त हिदायत…

बता दें कि एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है। इसी अनुपालन के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना स्तर पर गठित अलग-अग टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान पोंटा साहिब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन छोटा हाथी संख्या: एचआर-47-एच-9508 को रोककर चैक किया गया तो वाहन में सवार 03 व्यक्तियों द्वारा अपना नाम: 01: जय सिंह पुत्र जगत सिंह (चालक) 02: अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह तथा 03 मंजीत पुत्र जयवीर सिंह बताया गया। वाहन में परिवहन की जा रही सामग्री के विषय में जानकारी करने पर तीनो व्यक्ति घबरा गये तथा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये, जिस पर वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में से 120 पेटी 9 वन मेक व्हिस्की शराब बरामद हुई। ऐसे में अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0: 188/26 धारा: 63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Well Done: कांवड़ यात्रा के बावजूद दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही व कुशल यातायात प्रबंधन से एम्स ऋषिकेश में दान किये गए मानव अंगों को समय से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचाया गया..

गिरफ्तार अभियुक्त: (तस्कर )

01: जय सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी: कुडल थाना जोई जिला भिवानी हरियाणा (चालक)
02: अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी उपरोक्त
03: मंजीत पुत्र जयवीर सिंह निवासी: सऊवास थाना चरखी दादरी हरियाणा।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: राजपुर इलाकें में सक्रिय हाई प्रोफाइल इंटरनेशनल ड्रग्स पेडलरों को नेस्तनाबूद करने की कार्रवाई जारी..लाखों की कोकीन और एलएसडी ब्लाट्स के साथ 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने दबोचा…

बरामदगी:
01: 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब: 9 वन मेक चंडीगढ मार्का व्हिस्की
02: अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या: एचआर-47-एच-9508

आपराधिक इतिहास अभियुक्त
01-आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

धरपकड़ पुलिस टीम :
01: उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी कुल्हाल कोतवाली विकासनगर ।
02: कां0 राजकुमार
03: हो0गा0 मनोज कुमार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें