भ्रष्टाचार: कोर्ट फीस के नाम पर रिश्वत लेने वाला नायब नाजिर रंगे हाथ रक़म लेता गिरफ्तार.. विजिलेंस ने किया ट्रैप..

हल्द्वानी: बाजपुर स्थित सिविल कोर्ट (जूनियर डिवीजन)में नियुक्त नायब नाजिर को कोर्ट फीस के नाम पर एक शिकायतकर्ता से ₹3500/- रिश्वत लेते हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. विजिलेंस जांच के अनुसार रिश्वत की रकम दो पक्षों के कोर्ट केस राजीनामा के दौरान कोर्ट फीस के नाम पर एक पक्ष से बाजपुर स्थित सिविल कोर्ट कार्यालय में नियुक्त नायब नाजिर-ओम चौहान द्वारा ली गईं.अब विजिलेंस क़ी टीम घूसखोरी नायब नाजिर से विस्तृत पूछताछ अग्रिम विवेचना सहित विधिक कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक प्रकरण: UKSSSC दफ्तर पहुँचकर SIT टीम ने संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से की विस्तृत पूछताछ.. परीक्षा मानकों और सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश..

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस )सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत की गई थी कि सिविल कोर्ट बाजपुर में उसके विरूद्ध एन0आई0 एक्ट का वाद विचाराधीन चल रहा है। प्रकरण में उसका दूसरे पक्ष के साथ राजीनामा हो गया था.इसके बाद जब वह राजीनामा दाखिल करने सिविल कोर्ट में गया तो वहां पर नियुक्त नायब नाजिर ओम चौहान द्वारा कोर्ट फीस के नाम पर 3500/-रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है. लेकिन शिकायतकर्ता पक्ष रिश्वत नहीं देना चाहता है और ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी को पकड़वाना चाहता है। ऐसे में उक्त शिकायत प्रथम दृष्टया जांच में सही पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। विजिलेंस हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 16 जुलाई 2026 को अभियुक्त ओम चौहान पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम निवाड़मुण्डी पो0 व थाना जसपुर जनपद-ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 3500 रूपये रिश्वत लेते हुये न्यायालय सिविल जज, जूनियर डिवीजन बाजपुर स्थित कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. अब इस प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

विजिलेंस निदेशक डॉ0 वी0 मुरूगेशन द्वारा अपील की गयी है कि ‘‘सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं0 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें. ताकि भ्रष्टाचारी सरकारी लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव पर प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शिरकत..यह पहला अवसर जब देश के PM ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में राज्यवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें