जागरूकता: I.M.A कैडेट्स के साथ SSP देहरादून ने किया इंटरेक्शन..आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर पुलिस और आर्मी के मध्य कॉर्डिनेशन का समझाया महत्व..

साइबर अपराधों के संबंध में दी विस्तृत जानकारी…

सोशल मीडिया हैंडलिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में उपस्थित IMA कैडेट्स को दी महत्वपूर्ण जानकारियां…

पुलिस कंट्रोल रूम की महत्वता व कार्यप्रणाली से कराया अवगत.. 

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी IMA में प्रशिक्षणाधीन कैडेटों का 08 अप्रैल 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक जनपद देहरादून में पुलिस की विभिन्न शाखाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है. उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गुरूवार 08 अप्रैल 2025 को SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा पुलिस लाइन देहरादून स्थित सभागार में I.M.A कैडेट्स को साइबर अपराधों, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, पुलिस कंट्रोल रूम की उपयोगिता साथ ही आन्तरिक मुद्दों पर पुलिस और आर्मी के आपसी समन्वय सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई..इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा वर्तमान परिदृश्य में साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के लिए इस्तेमाल किये जा रहे नये-नये तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए विचारों एवं सुझावों का आदान प्रदान किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  बहुचर्चित फर्जी रजिस्ट्री घोटाला: जाली दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री करने के मामलें में दर्ज मुकदमें में मुख्य अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आने पर न्यायालय के अनुमति पर SSP देहरादून ने SIT को दी पूर्ण विवेचना…

इस गोष्ठी के दौरान आन्तरिक सुरक्षा के मामलों में आर्मी और पुलिस की भूमिका सहित उनके मध्य आपसी सामंजस्य के साथ काम करने के महत्वों के सम्बन्ध में उपिस्थत कैडेट्स के साथ चर्चा कर जानकारी दी गयी.इसके साथ ही सोशल मीडिया हैण्डलिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे वर्तमान में साइबर अपराधियों द्वारा आर्मी पर्सन को विभिन्न प्रकार के स्कैम जैसे हनी ट्रैप,अंजाने लिंक भेजना,डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने आदि अपराधों के विषय में विस्तृत जानकारी देकर इससे बचाव के उपायों/तरीकों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया.. साथ ही ऐसे किसी भी लिंक अथवा कॉल आने पर उसकी जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को देने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया. इस दौरान एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा किसी भी आकस्मिक स्थिती पर पुलिस सहायता हेतु पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 112 की महत्वता तथा कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियों से उपस्थित कैडेट्स को अवगत कराया गया..

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी डॉक्टरों के डिग्री माफिया इमलाख की संपत्ति होगी ज़ब्त..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें