दुःखत: आईडीपीएल श्मशान घाट के पास नदी में डूबी तीन नाबालिग बच्चियां..SDRF ने 02 के शव किए बरामद..एक को सकुशल बाहर निकाला..

देहरादून: ऋषिकेश के ढालवाला स्थित आईडीपीएल शमशान घाट के पास शुक्रवार (30 मई 2025) को नदी नहाने के दौरान तीन नाबालिग बच्चियों डूब गई..चीख़ पुकार सुनते ही स्थानीय व्यक्तियों द्वारा समय रहते एक बच्ची सकुशल बाहर निकाला गया. लेकिन 02 अन्य बालिकाएं तेज बहाव में लापता हो गई..वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची SDRF रेस्क्यू टीम ने 02 अन्य दो बच्चियों काफी देर तक सर्चिंग करने के उपरांत दोनों लड़कियो के शव बरामद किए गए.दोंनो शवों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: रायपुर हत्याकांड में मुख्यमंत्री के सख्ती का असर.. आरोपित व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण कर बनाये गए मकान को ढहाने के आदेश जारी…
Oplus_16777216

ऋषिकेश SDRF टीम के अनुसार 30.05.2025 को सिटी कंट्रोल रूम ऋषिकेश द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि आईडीपीएल शमशान घाट के पास दो बच्चे डूब गए हैं,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है.सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि आईडीपीएल शमशान घाट के पास तीन बच्चियां नदी में नहाने के दौरान डूब गयी. एक लड़की को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सकुशल निकाल लिया गया था.SDRF टीम द्वारा अन्य दो लड़कियो की सर्चिंग की गयी..काफी देर तक सर्चिंग के बाद दोनों लड़कियो के शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किये गए..

यह भी पढ़ें 👉  गड़बड़-झाला: ग्राम सभा रायवाला में पेयजल बिलों की मनमानी बढ़ोतरी मामलें में DM ने बैठाई जांच.…अर्धनगरीय पेयजल योजना टैरिफ के तहत लगाए गए भारी-भरकम बिल से ग्रामीण परेशान..

सुरक्षित निकाली गई बच्ची:
अंजली पुत्री श्री भगत बहादुर उम्र 10 वर्ष निवासी शिवलोक चौक गली नं 06 आईडीपीएल..

मृत बच्चिया:
1 नेहा पुत्री श्री लालबहादुर, उम्र 13 वर्ष निवासी शिवलोक चौक गली नं 06 आईडीपीएल।

यह भी पढ़ें 👉  जॉलीग्रांट एयरपोर्ट फ्लाइट में बम होने की फ़र्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल..तत्काल मुकदमा दर्ज कर दून पुलिस ने शुरू की कार्रवाई..

2 अंजली पुत्री श्री दीपक, उम्र 14 वर्ष निवासी शिवलोक चौक गली नं 06 आईडीपीएल..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें