बिग ब्रेकिंग: रायपुर हत्याकांड में मुख्यमंत्री के सख्ती का असर.. आरोपित व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण कर बनाये गए मकान को ढहाने के आदेश जारी…

देहरादून: रायपुर के डोभाल चौक में हुए हत्याकांड के मामलें में जेल में बंद अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है..इस प्रकरण आरोपियों के खिलाफ मुख्यमंत्री द्वारा सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे.उसी के परिणामस्वरूप आरोपी देवेंद्र शर्मा उर्फ़ सोनू भारद्वाज द्वारा सरकारी भूमि पर निर्मित भवन व डेयरी को ढहाने के आदेश जारी हुए हैं. जिला मजिस्ट्रेट (सदर) द्वारा जारी नोटिस आदेश के मुताबिक राजस्व विभाग व नगर निगम की संयुक्त जांच पड़ताल के उपरांत इस बात की पुष्टि हुई कि आरोपित व्यक्ति का मकान व डेयरी खसरा नम्बर 1629 जो मालकान मिल्कियत सरकारी श्रेणी 15(2) आबादी सड़क व रेलवे भवन इत्यादि सरकारी भूमि अभिलेख में दर्ज हैं. ऐसे में उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अगले तीन दिनों में आरोपित द्वारा स्वयं अतिक्रमण वाले हिस्से को हटाने के निर्देश दिए गए हैं. अन्यथा उसके उपरांत बलपूर्वक प्रशासन द्वारा अतिक्रमण वाले हिस्से को ढहाया जायेगा. जिसका पूरा खर्चा आरोपित व्यक्ति से वसूला जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  Good News: मोदी सरकार के बजट में कस्टम ड्यूटी घटने से सोना-4350 रुपये हुआ सस्ता...चांदी और प्लेटिनम ज्वेलरी भी सस्ती… केंद्र सरकार के निर्णय पर सर्राफा व्यापारीयों ने जताई खुशी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें