
उत्तराखंड राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून की तर्ज पर केंद्र द्वारा लागू किए गए नए सख्त कानून के अंतर्गत अभियुक्तों के विरुद्ध The public examinations (prevention of unfair mean act 2024 की धारा 3/4/10/11 व
BNS की धारा 318(4),61(2) के अंतर्गत किया गया अभियोग दर्ज: SSP दून
अभियुक्तों के पास से जूते व अन्य जगहों पर छुपाई गई 17 इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस हुई बरामद..
एसएसपी देहरादून द्वारा मिली गोपनीय सूचना पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही…
देहरादून: केंद्रीय एजेंसी (सीबीएसई) द्वारा आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/ लैब अटेंडेंट की प्रतियोगी परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ 17 नकलचीयों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं..गिरफ्त में आये अभियुक्तों के पास से जूते व अन्य जगहों पर छुपाई गई 17 इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुई.अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर और डालनवाला में 03 अलग-अलग मुक़दमें दर्ज किए गए है..परीक्षा के लिए अभियुक्तों को ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराने वाले अन्य अभियुक्तों के संबंध में जानकारी के लिए पुलिस द्वारा गिरफ्तार नकलचियों से विस्तृत पूछताछ जारी हैं..पुलिस के अनुसार वर्तमान में केंद्रीय एजेंसी (सीबीएसई) द्वारा आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/ लैब अटेंडेंट की प्रतियोगी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग करने की एसएसपी देहरादून को गोपनीय सूचना मिली थी,जिसके बाद रविवार 18 मई 2025 को धरपकड़ की कार्रवाई की गई..एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि इस मामलें में उत्तराखंड राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून की तर्ज पर केंद्र द्वारा लागू किए गए नए सख्त कानून के अंतर्गत सभी अभियुक्तों के विरुद्ध The public examinations (prevention of unfair mean act 2024 की धारा 3/4/10/11 व
BNS की धारा 318(4),61(2) के अंतर्गत मुक़दमा दर्ज किया गया हैं.


मामला नम्बर 1- थाना पटेलनगर पुलिस के अनुसार रविवार 18 मई 2025 को पंकज नौटियाल, केंद्र अधीक्षक/ प्रधानाचार्य, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर लिखित तहरीर दी गई..तहरीर में बताया गया की 18 मई 2025 को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा दो पालियों में अलग अलग प्रतियोगी परीक्षाये आयोजित कराई गई थी. प्रथम पाली में आयोजित NVS/JSA की प्रतियोगी परीक्षा के दौरान एक अभ्यार्थी के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई,जो उसके द्वारा अपने जूते में छुपाई गई थी.वही द्वितीय पाली में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/ लैब अटेंडेंट की परीक्षा के दौरान 07 अभ्यर्थियों को संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया,जिनके द्वारा परीक्षा के दौरान नकल के प्रयोजन से उक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र में लाया गया था..केंद्र अधीक्षक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर में संबंधित धाराओं में 02 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए..अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी 08 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है,जिनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है..
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- सौरभ यादव पुत्र शिव शंकर निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश.
2- अमन पुत्र जगदीश निवासी हिसार हरियाणा..
3- रोबिन पुत्र आत्माराम निवासी बागपत उत्तर प्रदेश.
4- अक्षय मान पुत्र संजीव मां निवासी सिनौली बागपत उत्तर प्रदेश.
5- नीरज मान.
6- मोहित कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम बड़कला जींद हरियाणा.
7- अंकुश पुत्र जयप्रकाश निवासी हिसार हरियाणा.
8- मनीष मलिक पुत्र जगदीश सिंह निवासी मेरठ, उ०प्र०.
मामला नम्बर 02-कोतवाली डालनवाला पुलिस के अनुसार रविवार 18 मई 2025 को आर०एस० बिष्ट, केंद्र व्यस्थापक, दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा कोतवाली डालनवाला पर लिखित तहरीर दी गई.तहरीर में बताया गया की 18 मई 2025 को दून इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई गई थी,जिसमें द्वितीय पाली में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/ लैब अटेंडेंट की परीक्षा के दौरान 09 अभ्यर्थियों को संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया.नकलचियों द्वारा परीक्षा के दौरान नकल के प्रयोजन से उक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र में लाया गया था..प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए सभी 09 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमे 07 हरियाणा 02 आंध्र प्रदेश के है.. पकडे गये परीक्षार्थियों से स्थानीय पुलिस व एसओजी द्वारा गहन पूछताछ जारी है..
गिरफ्तार अभ्यार्थी :-
1- मदनाला पवन पुत्र श्री मदनाला माधवाराव नि.1-599 गोरकाला वानी तोतलो थाना -पलासा जिला -श्रीकाकूलम, जिला – आँध्रप्रदेश
2- राकेश पुत्र श्री होशियार सिंह निवासी धनखड़ी कुचियारा, जिला जींद, हरियाणा, उम्र- 27 वर्ष
3- अंकुर ग्रेवाल पुत्र श्री जगबीर सिंह निवासी ससरोली थाना -सदर जिला -झज्जर, हरियाणा
4- इल्लूमला वेंकटेश पुत्र इल्लूमला संन्यासुराव निवासी 1-46 नेहरू वीडी थाना पलासा जिला श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश
5- साहिल पुत्र श्री अनिल कुमार खेड़ी दमकल जिला- सोनीपत हरियाणा
6- कपिल पुत्र श्री महेंद्र सिंह निवासी चमारियान तह.रोहतक थाना -सदर, जिला -रोहतक, हरियाणा
7- अखिल पुत्र श्री श्रीनिवास निवासी विजयनगर तह. जींद जिला-जींद, हरियाणा
8- विशाल पुत्र श्री ब्रह्म सिंह नि.सिंधुवाखास थाना-बास जिला हिसार, हरियाणा
9- ज्योति पत्नी श्री सन्नी नि. ढोकी चरखी दादरी थाना-चरखी दादरी जिला- भिवानी, हरियाणा











