
हरिद्वार:तीर्थ सनातन नगरी के गरहमीरपपुर तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई गई एक अवैध मजार को धामी सरकार का बुलडोजरों ने ध्वस्त कर दिया. जिला प्रशासन के अनुसार उक्त अवैध संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले..
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिला प्रशासन ने सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई अवैध मजार पर कार्यवाही करने से एक माह पहले यहां नोटिस दिया था.इसके साथ ही मजार के खादिमों को भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा था. लेकिन समय मियाद बीत जाने के बाद आज सुबह (22 अप्रैल 2026)इस अवैध संरचना को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया.
इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम जितेन्द्र सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कारवाई से पूर्व मजार के खादिमों ने अपने जरूरी सामान को स्वयं हटा लिया. सिंचाई विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने से पहले सभी प्रकार की विधिक कार्रवाई पूरी की गई.
वही हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाए जाने के सरकार के अभियान के तहत ये कार्यवाही की गई है.इस अभियान में 8 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया है.
सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे/अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते आये है कि,देवभूमि उत्तराखंड विशेषकर सनातन क्षेत्र हरिद्वार का सांस्कृतिक स्वरूप बना रहे, इस ओर सरकार काम कर रही है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभी तक, 600 से अधिक अवैध अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर हटा दिया गया है, जहां हरी-नीली चादर बिछाकर पाखंड का धंधा चलाया जाता था..









