शराब ठेके पर व्यक्ति को बेरहमी से पीटने मामलें का SSP दून ने लिया सख्त संज्ञान..आरोपित ठेका कर्मियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ..

गुंडई दिखाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा:SSP दून..

मारपीट से जुड़े वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए SSP दून के निर्देश पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई..

देहरादून : थाना पटेल नगर के अंतर्गत निरंजनपुर स्थित शराब के ठेके पर सरेआम एक व्यक्ति को बेरहमी (डंडे )से पीटने का वीडियो वायरल होते ही एसएसपी देहरादून ने स्वयं सख्त संज्ञान लिया है.एसएसपी के निर्देश पर आरोपित शराब ठेका कर्मचारियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया गया. और दोनों अभियुक्तों को जमकर कानून का पाठ पढ़ाया है..एसएसपी ने कड़े शब्दों में कहा की ऐसे गुंडई दिखाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  करोडों रुपये चोरी मामले में दून पुलिस को मिली सफलता.. गिरफ्तार चोर से 2 करोड़ 60 लाख रुपये Cash बरामद..दिल्ली NCR से प्रॉपर्टी बेच देहरादून बसने आये परिवार को चूना लगाने वाला निकला प्रॉपर्टी ब्रोकर.

पुलिस जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 11 बजे निरंजनपुर, सहारनपुर रोड पर स्थित देशी शराब के ठेके के बाहर एक व्यक्ति के साथ मार पिटाई का मामला सामने आया. ऐसे में पीड़ित व्यक्ति को चोट पहुंचाने के संबंध में थाना पटेलनगर पर, धारा-117(2),352 BNS में मुकदमा दर्ज किया गया.इसके बाद उक्त प्रकरण में पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में सम्मिलित शराब के ठेके में कार्य करने वाले दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है.अभियुक्तों से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में सचिवालय में किये गये जनहित से जुड़े तीन महत्वपूर्ण समझौते..

नाम पता अभियुक्त..
1- फैजल पुत्र शेर मोहम्मद निवासी 79 शराब के ठेके के पीछे आराघर थाना डालनवाला देहरादून, उम्र 30 वर्ष
2- आनंद पुत्र राम अनुज निवासी मिल्कीपुर थाना इनायतनगर जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: मंत्री आवास पर तीर्थ पुरोहितों का शीर्षासन, मंत्री जी ने दिया आश्वासन. फिर गरमाया देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें