STF की (ANTF) ने हरिद्वार क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए बरामद किये 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल..बरामद नशीले कैप्सूलों की कीमत लाखों रुपये आंकी गयी..

नशे की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस को देखते ही फरार हुए नशे के कारोबारी…बरामद ट्रामाडोल कैप्सूल की कीमत लाखों रुपये आंकी गयी, फरार अभियुक्तों की तलाश जारी…

देहरादून : उत्तराखंड STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने हरिद्वार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल बरामद किये है.कार्यवाही के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है.जबकि पुलिस को आता देख नशा तस्कर नशीले कैप्सूल और मोटर बाइक छोड़कर मौक़े से फरार हो गये. बरामद कैप्सूल “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules” प्रतिबन्धित नशीली श्रेणी में है. पकड़ी गई इन नशीली कैप्सूलों की कीमत लाखों में आँकी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  रूडकी गंग नहर में डूबे व्यक्ति की SDRF ने बचाई जान..वही एक दिन पहले लापता हुए IIT छात्र की तलाश दूसरे दिन भी जारी…

उत्तराखंड STF एसएसपी अजय सिंह के अनुसार जांच के दौरान फरार अभियुक्तों में से एक की पहचान फारुख पुत्र महमूद निवासी बहादराबाद, हरिद्वार एवं उसके एक साथी के रूप में हुई है. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है. वही इसके साथ ही STF/ANTF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की भी जानकारी जुटायी जा रही है।

बता दें कि,मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा राज्य में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को लगातार अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है. इसी क्रम में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड की एएनटीएफ टीम द्वारा जनपद हरिद्वार के लंढौरा क्षेत्रान्तर्गत थाना मंगलौर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए लंढौरा क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किये गये। कार्यवाही के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जबकि आरोपी पुलिस को आता देखते ही मौके से फरार हो गये। बरामद कैप्सूल “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules” प्रतिबन्धित नशीली श्रेणी में है। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर श्री हरीश द्वारा जांच उपरांत उक्त दवाइयों को प्रतिबंधित नशीली श्रेणी होने की पुष्टि की। बरामदा माल को सील कर इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा,1लाख 14 हजार प्रतिबंधित दवाइयों के साथ 02  तस्कर गिरफ्तार,धर्मनगरी के कई मेडिकल स्टोर भी कार्यवाही की जद में..

फरार नशा अभियुक्त
1- फारुख पुत्र महमूद निवासी बहादराबाद, हरिद्वार
2- एक अन्य अज्ञात साथी

बरामदगी
🔹 18,000 ट्रामाडोल कैप्सूल
🔹 एक हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UK08AF5637

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर :ओवरटेकिंग विवाद में फायरिंग, दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर को लगी गोली,हुई मौत..फायरिंग करने वाले दबंगों गिरफ्तारी को लेकर धरपकड़ में जुटी दून पुलिस..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें