
पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करते हुए शिक्षण संस्थान में शिक्षकों के साथ मारपीट व अभद्रता करने की घटना का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा की गई सख्त कार्यवाही..
देहरादून :05 जून 2026 को पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला देहरादून में नियुक्त स्टॉफ के साथ मारपीट कर उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने की घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस दूरसंचार शाखा में नियुक्त उ0नि0, पुलिस दूरसंचार महेश कंडवाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया.
आरोप है की पुलिस दूरसंचार में नियुक्त दरोगा के बेटे को नकल करने से रोकना राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान पित्थूवाला के शिक्षकों के साथ दरोगा द्वारा जमकर मारपीट की गई.जानकारी के अनुसार 04 जून 2026 शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रण कक्ष में घुसकर दरोगा महेश कंडवाल ने साथियों के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ न सिर्फ जमकर मारपीट की,बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार कर बदसूलकी भी की..दरोगा की सरेआम गुंडई और उसके बेटे की नकल करने की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉलिटेक्निकल संस्थान के प्रधानाचार्य अवनीश जैन की तहरीर पर पटेलनगर थाने में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि कॉलेज में परीक्षा के दौरान महेश कंडवाल के बेटे कबीर को शिक्षकों ने नकल करने से रोका था.. बस इसी बात क़ो लेकर विवाद हो गया. इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को सुबह करीब 11:15 बजे सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष का छात्र कबीर कंडवाल अपने दरोगा पिता महेश कंडवाल और कुछ अन्य लोग संस्थान में पहुँचे..आरोप है कि सभी लोग सीधे परीक्षा नियंत्रण कक्ष में घुस गए और वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जमकर मारपीट की.. यह पूरा मामला संस्थान में लगें सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसमें आधार पर संस्थान के प्रिंसिपल की तहरीर पर पटेल नगर कोतवाली मुकदमा दर्ज किया गया.. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने रविवार आरोपित दरोगा को निलंबित कर जांच के आदेश दिए..










