गिरफ्तारी:नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को दून पुलिस ने नैनीताल से किया गिरफ्तार..

देहरादून: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को देहरादून पुलिस ने नैनीताल से गिरफ्तार किया है…थाना चकराता पुलिस के अनुसार  13अप्रैल 2025 को वादी (शिकायतकर्ता)निवासी मंझगांव खत-द्वार, थाना चकराता में थाने में लिखित तहरीर दी. शिकायतकर्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके गाँव में ही रहने वाले एक व्यक्ति पियाराम जोशी पुत्र रूपराम जोशी, जो राजकीय प्रार्थमिक विद्यालय मझगांव में शिक्षक है, उनके द्वारा उनकी नाबालिग बहन के साथ जोर-जबरदस्ती कर शारीरिक सम्बन्ध बनाये.इतना ही नहीं घटना के सम्बन्ध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई.उक्त घटना के बाद प्रार्थी की बहन काफी डर गई,और उसके द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया. वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना चकराता पर  धारा-64/352/351(2)(3) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  Good Work: रिलायंस ज्वेलरी डकैती कांड में फरार चल रहे 02 लाख के ईनामी बदमाश को दून पुलिस ने हरियाणा से दबोचा.. कुख्यात राहुल उर्फ़ चौंदा पर उत्तराखंड सहित कई राज्यों में दर्जनों संगीन मुक़दमें दर्ज..

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये. घटना के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था.इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा सर्विलासं और मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी के आधार पर 16 अप्रैल 25 को अभियुक्त पियाराम जोशी को बस स्टैंड नैनीताल से गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव को लेकर ट्रेंनिग के दौरान पीठासीन अधिकारियों कड़े निर्देश…चुनाव को बोझ न समझे बल्कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सफलता पूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराएं: DM/जिला निर्वाचन अधिकारी

 गिरफ्तार अभियुक्त:-

 पियाराम जोशी पुत्र रूपराम जोशी निवासी ग्राम मंझगाँव, थाना चकराता, जनपद देहरादून ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें