गैस माफियाओं पर हरिद्वार पुलिस की विस्फोटक कार्यवाही,सीधे LPG टैंकर से घरेलू गैस सिलेंडर चोरी का भंडाफोड़,मानकों को ताक पर रख चल रहा था खतरनाक खेल..ढाबा संचालक समेत तीन गिरफ्तार..

गैस टैंकर से गैस चोरी कर फिर उन्हीं सिलेंडर को बेच कमाते थे मोटा मुनाफा..

जरा सी चूक से हो सकता था बड़ा हादसा,जा सकती थी कई जानें..

डीलक्स ढाबा सढौली पर अवैध तरीके से की जाती थी गैस टैंकर से घरेलू गैस सिलेंडर की रीफिलिंग.

टैंकर चालक,ढाबा स्वामी सहित 03 गिरफ्तार

हरिद्वार:जनपद पुलिस ने गैस माफियाओं पर विस्फोटक कार्यवाही करते हुए LPG टैंकर से घरेलू गैस सिलेंडर की सीधे चोरी करने का भंडाफोड़ कर तीन गैस माफियाओं को गिरफ्तार किया हैं.गैस चोरी के गोरख धंधे में पकड़े गए अभियुक्तों में से दो हरिद्वार झबरेड़ा के और तीसरा आरोपी पंजाब भटिंडा का रहने वाला हैं.दबोचे गए अभियुक्तों के कब्जे से 08 घरेलू सिलेंडर, 01 नोजल मय पाइप,01 टैंकर कैप्सूल सहित एक अल्टो कार बरामद की गई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार के साथ बदसलूकी मामलें आरोपी सब-इंस्पेक्टर निलबिंत.03 तीन दिन जांच रिपोर्ट तलब..

मानकों को ताक पर रख चल रहा था खतरनाक खेल..

जानकारी के अनुसार थाना झबरेड़ा ग्रामीण क्षेत्र में गैस चोरी की मिल रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा सख़्त कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए गए थे.इसी क्रम में थाना झबरेड़ा व सीआईयू रुड़की की संयुक्त पुलिस टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए ग्राम सढौली में स्थित डीलक्स ढाबे पर गैस टैंकर से गैस निकालकर घरेलू गैस सिलेंडरों को भरने पर मौके से 03 अभियुक्तों को धर-दबोचा हैं.पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से 08 घरेलू सिलेंडर,01 नोजल मय पाइप, 01 टैंकर कैप्सूल के अलावा एक अल्टो कार बरामद की गई हैं. जांच पड़ताल में पता चला कि उक्त गैस टैंकर को ट्रक चालक किशन पुत्र मनोज सिंह गाजियाबाद लोनी से भगवानपुर हरिद्वार लेकर आता रहता है. जिसमें से तीनो अभियुक्त डीलक्स ढाबे पर मानकों को ताक पर रखते हुए अवैध तरीके से टैंकर से गैस चोरी कर सिलेन्डर में गैस भरकर बेचते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग:बीते 03 वर्ष से लापता महिला को देहरादून पुलिस ने पंजाब से सकुशल किया बरामद ..पटेल नगर नयागांव पुलिस ने सोशल मीडिया से सुराग लगा गुमशुदा महिला को परिजनों के सुपुर्द कर मुस्कान लौटाई..

खुद के मुनाफे के लिए जनता की जान के साथ खिलवाड़ करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं,ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही जारी रहेंगी:SSP हरिद्वार

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमनगर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा,पत्नी ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड!..अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या,शराब पिलाने के बहाने जंगल ले जाकर चाकू से गला रेता..

 गिरफ्तार LPG चोर अभियुक्त

1- रोहित कुमार पुत्र बुध सिंह निवासी ग्राम कोटवाल आलमपुर थाना झबरेड़ा .

2- किशन पुत्र मनोज सिंह निवासी ग्राम फुलोखारी एचपीसीएल गेट भठिंडा पंजाब.

3- अमित कुमार पुत्र किरण पाल निवासी सढौली थाना झबरेड़ा हरिद्वार.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें