ख़ौफ़: हरिद्वार जिले में धामी सरकार का ख़ौफ़..बुलडोजर चलने से पहले स्वयं ही हटाई अवैध मजार की संरचना….

हरिद्वार: देहरादून के बाद अब हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी जनपद में अवैध मजारों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है.प्रशासन के सर्वे होते ही अवैध मजार बनाने वालों ने खुद ही उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया.जानकारी के मुताबिक लक्सर रोड के कतारपुर अलीपुर में एक अवैध मजार जिला प्रशासन की सर्वे में सामने आई.सर्वे टीम ने जब इसके बारे में दस्तावेज और निर्माण की अनुमति मांगी तो वे दिखा नहीं पाए..ऐसे में प्रशासन की टीम अभी मौके पर ही थी,उसी दौरान उसके संचालक की पत्नी और अन्य लोगों ने मिलकर खुद ही अवैध निर्माण संरचना को तोड़ने का काम शुरू कर दिया…

यह भी पढ़ें 👉  इंश्योरेंस पॉलिसी को निवेश कराने के नाम पर 1.30 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..
Oplus_16908288
Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले में हालफिलहाल अवैध रूप से बनाई गई ऐसे 30 से अधिक संरचनाएं है,जिनका सर्वे का काम चल रहा है,और प्रशासन उन्हें नोटिस भी दे रहा है. हरिद्वार जिलाधिकारी- मयूर दीक्षित ने बताया कि अवैध रूप से बनी धार्मिक संरचनाओं को चिन्हित किया गया हैं.साथ ही भूमि संबंधी और निर्माण अनुमति संबंधी नोटिस दिए जाने की प्रकिया भी गतिमान है.इसी क्रम में आज कतारपुर अलीपुर क्षेत्र में बनी अवैध मजार को प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही स्थानीय लोगों द्वारा स्वयं ही हटा लिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिकंजा: इंदिरा सिक्योरिटी के नाम पर करोडों रुपये के राष्ट्रीय घोटालें से जुड़े 02 और बड़ी गिरफ्तारियां दिल्ली से..फर्जी GST फर्म एवं Fake इंपोर्ट एक्सपोर्ट कोड का भी घोटाला.फर्जी कंपनी के खाते में संदिग्ध 6.33 करोड़ का ट्रांजैक्शन..

DM दीक्षित ने कहा बेहतर यहीं होगा कि लोग अवैध संरचनाओं को स्वयं हटा कर मिसाल पेश करें. अथवा जिला प्रशासन अपनी सख्त कारवाई करेगा..उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर इस तरह के अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त धाराओं में कारवाई करने में कोई परहेज नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें 👉  साइबर अपराध के खिलाफ STF की बड़ी डिजिटल पहल: “Cyber Portal Hub” लॉन्च, एक क्लिक पर मिलेगी साइबर सहायता..

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की धामी सरकार अब तक ऐसी 545 अवैध मजारों को देवभूमि से हटा चुकी हैं.खास बात ये है कि उक्त मजारों के भीतर कोई अवशेष नहीं मिले और इनके पीछे एक मात्र उद्देश्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कर धंधा करना रहा है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें