अवैध नशा तस्करी में लिप्त बड़े गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश..कार्रवाई अब तक 20 लाख क़ीमत का 79 किलो अवैध गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त 02 कार-स्कूटी सहित 07 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल….

देहरादून:”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″ के विजन को साकार करने की दिशा में SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा पूरे जनपद में नशा तस्करों पर अंकुश लगाने और ड्रग्स तस्करी में लिप्त गिरोह से जुड़े अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर अभियान चलाया जा रहा हैं.. इस कार्यवाही के लिए एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को कडे दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है. इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पुलिस द्वारा गांजे की तस्करी में लिप्त बडे गिरोह के 06 सदस्यों को  19 और 20 दिसम्बर 2023 को लगभग 68 किलो गांजा व 02 कार सहित तस्करी सम्बन्धित उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया.इस कार्यवाही में गिरोह के मुख्य सरगना आमिर ने पूछताछ में बताया गया कि दिनांक: 20-12-23 को उसके द्वारा रिस्पना पुल के पास गिरोह के अन्य सदस्य के पास 10 किलो गांजा डिलिवर किया गया है.इसी  सूचना के आधार पर SSP देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये. गठित पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से प्राप्त सूचना के आधार पर 20 दिसम्बर 2023 की रात्रि मोथोरावाला पुल पर  चैकिंग के दौरान 01 अन्य अभियुक्त सौरभ को स्कूटी वाहन संख्या: यू0के0-07-बीक्यू-8129* से परिवहन करते हुए 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त सौरभ द्वारा बताया गया कि उसको आमिर द्वारा विभिन्न प्रदेशों से लाकर प्रदान किया जाता है,जिसे वो देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार छोटी-छोटी पुडियों में बेचता है. उक्त संबंध में *थाना नेहरू कॉलोनी पर धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुक़दमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय से जेल भेजा गया हैं.गिरोह के एक अन्य सदस्य को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने स्कूटी के साथ 10 किलोग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का दो दिवसीय जौनसार-बावर दौरा…प्रातः काल से भ्रमण कर स्थानीय लोगों से भेंट कर सरकारी योजनाओं का लिया फीडबैक…छात्राओं से मिलकर उन्हें परीक्षाओं के लिए दी शुभकामनाएँ.. जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को दिए दिशानिर्देश….

पुलिस की जांच-पड़ताल में उक्त गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दून पुलिस द्वारा इस गिरोह के 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  20 लाख क़ीमत का गांजा व 03 वाहन (02 कार, 01 स्कूटी) बरामद किया गया हैं. मुख्य अभियुक्त आमिर द्वारा नशा तस्करी में प्रयुक्त वाहन पर भारतीय किसान यूनियन के झण्डे व बोर्ड का  इस्तेमाल किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  खेल की चोट का, राजनीति की पिच पर नहीं दिखा असर. CM धामी का हाथ हुआ फ्रैक्चर. मैच के दौरान हुए थे चोटिल . घनसाली शिलान्यास कार्यक्रम के लिए हुए रवाना...

 गिरफ्तार अभियुक्त:

 सौरभ पुत्र विजयनाथ निवासी सपेरा बस्ती मथुरा वाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष.

बरामदगी विवरण.. 

(1). अवैध गांजा: 10 किलो बरामद होना । 

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: राजधानी दूंन में दिनदहाडे छात्रा की गोली मारकर हत्या, रायपुर थाना क्षेत्र की घटना. आरोपी फरार, तलाश जारी...

(2). तस्करी हेतु प्रयुक्त स्कूटी वाहन संख्या यू0के0-07-बीक्यू-8129 बरामद होना।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें