गौरव का विषय: 07 से 08 अक्टूबर में 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन देहरादून में..भारत के गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि..उत्तराखंड DGP की महत्वपूर्ण पहल.

देहरादून: यह अत्यन्त गौरव का विषय है कि 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा वन अनुसंधान संस्थान (FRI) देहरादून में 07 एवं 08 अक्टूबर, 2023 को किया जायेगा. Policing in Amrit Kaal थीम पर गृह मंत्रालय,भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो (BPR&D) के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है.बीते 12 वर्षों के लम्बे अन्तराल के पश्चात् उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार   की पहल पर इसे अपने राज्य में कराने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है. इससे पूर्व 41वें AIPSC का आयोजन 21 से 23 जून, 2011 के मध्य वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में ही कराया गया था.

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन शनिवार, 07 अक्टूबर, 2023 को वन अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत हॉल में पूर्वाहन में आयोजित किया जाएगा..इस अवसर भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि बनने के लिए सहमति दे दी है. जबकि उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट सम्मानित अतिथि होंगे.इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने एवं अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए पूरे देशभर से पुलिस अधिकारी, शिक्षाविद्,शोधकर्ता,न्यायविद, विज्ञान विशेषज्ञ सहित दूसरे हितधारक उपस्थित रहगें..

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा,1लाख 14 हजार प्रतिबंधित दवाइयों के साथ 02  तस्कर गिरफ्तार,धर्मनगरी के कई मेडिकल स्टोर भी कार्यवाही की जद में..

समापन समारोह रविवार 08 अक्टूबर 2023 को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) सभागार में सायं 04ः00 बजे आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह जी ने मुख्य अतिथि बनने के लिए भी सहमति दे दी गई हैं.

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) के सम्बन्ध में-BPR&D द्वारा AIPSC का पहली बार आयोजन वर्ष 1960 में बिहार में किया गया था. तब से इसे अभी तक 48 बार विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जा चुका है. विभिन्न राज्य पुलिस बलों व केन्द्रीय पुलिस संगठनों के साथ विचार-विमर्श कर BPR&D प्रत्येक AIPSC के विषय निर्धारित करता है.इन्हीं निर्धारित विषयों पर पेपर आमंत्रित किये जाते हैं.वही इस कार्यक्रम चर्चा एवं नीति निर्धारण के सुझाव केन्द्रित होते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF/CCPS की बड़ी सफलता: यूट्यूब वीडियो सब्सक्राइबर में कमाई का लालच देकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के महिला सहित 02 विदेशी नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार..500 से अधिक फ़र्जी मोबाइल सिम-चाइना,वियतनाम हांगकांग भेज कर भारत में साइबर ठगी का जाल..

अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस एक रचनात्मक मंच है. इसका उद्देश्य पुलिस कार्य क्षेत्र में नई सोच एवं समन्वय को प्रोत्साहित करते हुए पुलिस के लिए सामयिक हित के विभिन्न मुद्दों पर एक नया दृष्टिकोण विकसित करना हैं. इतना ही नहीं इसके अलावा पुलिस अधिकारियों,सामाजिक वैज्ञानिक,फोरेंसिक वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञों एवं विषय विशेषज्ञों के आज की महत्वपूर्ण पुलिस चुनौतियों के कारगर समाधान विकसित करना भी है.विगत अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित की गई थी जो 22 से 23 अप्रैल, 2022 तक मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित की गई थी.

तैयारीः

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) के लिए पुलिस DGP उत्तराखंड अशोक कुमार की अध्यक्षता में एक आयोजन समिति गठित की गयी है.जिसमें समस्त तैयारियों का पर्यवेक्षण कर रही है.DIG बरिन्दरजीत सिंह- प्रशिक्षण इसके आयोजन सचिव हैं.वही समिति के अन्य सदस्य ADG पीवीके प्रसाद, (पीएसी), अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार (अभिसूचना एवं सुरक्षा) अपर पुलिस महानिदेशक, अमित सिन्हा (प्रशासन), अपर पुलिस महानिदेशक-वी मुरूगेशन

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के पॉश इलाके रेसकोर्स स्थित फ्लैट में काम करने वाली नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत की गुत्थी..तहरीर के आधार 03 लोगों पर हत्या का मुक़दमा दर्ज..PM रिपोर्ट में सुसाइड का एंगल.. संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी दून पुलिस..

 (पुलिस दूरसंचार), ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक,अपराध एवं कानून व्यवस्था. विम्मी सचदेवा- पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय).  मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात.  करन सिंह नगन्याल,पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र. एन एस नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी. सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस, पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम.  योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र. निवेदिता कुकरेती, पुलिस उप महानिरीक्षक, फायर सर्विस.. पी0 रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था..दलीप सिंह कुंवर, पुलिस उप महानिरीक्षक, अभिसूचना हैं.

पुलिस मुख्यालय के अनुसार 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के दौरान एक टेकनिकल एग्जीबिशन का भी आयोजन किया जाएगा. एग्जीबिशन में बेहतर पुलिसिंग के लिए विभिन्न नवीनतम उपकरण प्रदर्शित किए जांएगे. एग्जीबिशन को देखने के लिए देहरादून के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के छात्रों को भी आमंत्रित किया जा रहा है..

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें