आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ पछुवादून के संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च.. लोगों से निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील: SSP दून..

मिश्रित आबादी/संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों से निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करने की करी अपील..

 देहरादून: आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए गए है.इसी अनुपालन के क्रम में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से SP ग्रामीण के नेतृत्व में विकासनगर और सेलाकुई क्षेत्र में दून पुलिस ने अर्द्ध सैनिक बलों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया.. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा मिश्रित आबादी क्षेत्र के साथ ही सवेंदनशील स्थानों पर  मार्च करते हुए आगामी चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई..वही इसके अलावा चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने व ऐसी किसी सूचना पर तत्काल पुलिस को उसकी जानकारी देने के लिए बताया गया..

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेशी धरपकड़: बबली खातून और बॉबी खातून फ़र्जी पहचान पत्र बनाकर देहरादून में रहती थी.."ऑपरेशन कालमेमि" के तहत दोनों बांग्लादेशी महिलाओं को दून पुलिस ने दबोचा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें