*फिर से देवदूत साबित हुई उत्तराखंड SDRF* जब बर्फबारी के बीच फंस गई थीं कई ज़िन्दगी. SDRF ने कैसे किया सकुशल रेस्क्यू. देखिए वीडियो..

पिथौरागढ़/ धारचूला

उत्तराखंड में देवदूत के नाम से जाने जानी वाली SDRF एक बार फिर कई जिंदगियों के लिए उस समय किसी वरदान से कम नही थी जब भारी बर्फवारी के बीच कई लोग फंस गए. ऐसे में बिना अपनी जान की परवाह किये SDRF के जवानो ने हौसला दिखाया और जुट गए एक बर्फीले मिशन पे,मामला पिथौरागढ़ धारचूला का जब SDRF टीम को एसडीएम धारचूला द्वारा जानकारी दी गई कि धारचूला, कालिका कुमटी गांव सिद्ध मंदिर के पास अत्याधिक बर्फबारी होने के कारण कुछ लोग फंसे हैं। उनके रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम पोस्ट अस्कोट से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग: भाऊवाला देहात क्षेत्र में रात्रि चेकिंग के दौरान दून पुलिस और बदमाश में मुठभेड़..नामी गैंगस्टर बदमाश को लगी गोली..उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया..

एसडीआरएफ टीम जब घटनास्थल पर पहुँची तो पता चला कि मौके पर 08 लोग फंसे हुए है। जो कि कुमटी गांव सिद्ध मंदिर में घूमने के लिए गए थे। अधिक बर्फवारी होने के कारण वही फंस गए। जिसके बाद

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी- उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे..मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों का किया निरक्षण...

एसडीआरएफ टीम के द्वारा फंसे हुए लोगों रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया औरअत्यंत विषम परिस्थितियों में भारी बर्फबारी के बीच सभी लोगों को नालालेख से सकुशल खूंटी गांव तक लाया गया । जहाँ से
सभी लोगो को बस में सुरक्षित बिठाकर बलवकोट भेजा गया।ये सभी लोग बलवाकोट धारचूला के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक प्राधिकरण से सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था...अल्पसंख्यक बच्चे अब पड़ेंगे राष्ट्रवाद की शिक्षा...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें