हरिद्वार में कांवड़ियों का रिकॉर्ड सैलाब उमड़ा,SSP ने खुद मोर्चा संभाल आवागमन को किया कंट्रोल..

हरिद्वार: जहां एक तरफ पूरे देश भर में इस बार मानसून वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ पहाड़ से लेकर मैदान तक आवागमन प्रभावित कर जनजीवन अस्तव्यस्त बनाए हुए हैं.वहीं दूसरी इस रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बावजूद इन दिनों चल रहे कावड़ मेले में  कावड़ियों का हुजूम रूप में उमड़ रहा है. पिछले 24 घंटे के दरम्यान हरिद्वार में लाखों की तादात में अप्रत्याशित डाक कांवड़ियों के साथ असंख्य मोटरसाइकिल रूम कंट्रोल करने के लिए खुद हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह मोर्चा संभाल आवागमन को सुचारू करने में जुटे है. ताकि शांति और कानून व्यवस्था बहाल रख कावड़ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके.. हरिद्वार पुलिस के मुताबिक पिछले 12 घंटे के अंदर ही अप्रत्याशित डाक कांवड़ियों के  आगमन और असंख्य मोटर साइकिलों के हुजूम को बमुश्किल हरिद्वार में कंट्रोल किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड सरकार ने बदले इन तीन स्टेडियम के नाम. ये है नए नाम ,आदेश जारी..

 हरिद्वार SSP अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस की तमाम टीमों ने देर रात्रि सभी रूट सुचारू कर तकरीबन  55 हजार डाक वाहन और 8 लाख से ज्यादा मोबाइक को अपने गंतव्य के लिए सकुशल रवाना किया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा दंगा-फ़साद मामलें में नैनीताल पुलिस ने 05 और उपद्रवियों को किया गिरफ्तार..बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य इलाकों से कर्फ्यू हटा..घटना से ज़ुड़े अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ में दिन-रात पुलिस जुटी…

कावड़ियों के असंख्य हुजूम से हरिद्वार के देहात से लेकर शहर तक के पहिए जाम

 हरिद्वार पुलिस के मुताबिक कल डाक कांवड़ की आमद और मोटरसाइकिल की संख्या अचानक मौसम खुलने और मात्र दो दिन जलाभिषेक रहने से अचानक लाखों में पहुंच गई थी और कुछ घंटों के लिए शहर से देहात के पहिए थम गए पर जज्बा हरिद्वार टीम का नही थमा.सभी हाईवे चल रहे सुचारू, अभी भी लाखों की संख्या में कांवड़ियों का आगमन निरंतर जारी है .

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में नाबालिग बच्ची संग छेड़छाड़ का मामला.. एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर तत्काल आरोपी को किया गिरफ्तार..महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के लिए दून पुलिस गंभीर: SSP दून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें