ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा मामलें में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार…

Uksssc पेपर लीक मामलें के साथ ही अब ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा गड़बड़ी प्रकरण में भी एसटीएफ का ऑपरेशन शुरू हो गया हैं.. इसी क्रम में इस case से जुड़े दो अभियुक्तों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. वही इससे पहले एसटीएफ द्वारा ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए गए कुछेक अभ्यर्थियों से पूछताछ शुरू की गई. अभ्यर्थियों से प्रारंभिक पूछताछ से यह स्पष्ट हो गया है कि इस भर्ती परीक्षा के दौरान सुनियोजित तरीके से एक गिरोह द्वारा परीक्षा में अनुचित साधनों का लाभ लेकर अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल कराई गई हैं. ऐसे आज  एसटीएफ द्वारा इस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के 2 सदस्यों की गिरफ्तारी की गई है..कानूनी शिकंजे में फंसे दोनों ही अभियुक्त हरिद्वार जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: भू-माफियाओं पर SSP दून का शिकंजा..भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 02 गैंगस्टर गिरफ्तार.. फर्जी "पॉवर ऑफ अटार्नी" तैयार कर वृद्ध महिला की भूमि की 06 फर्जी रजिस्ट्रीयां कर करोडों रुपये हड़पे..

गिरफ्तार अभियुक्त..

1-प्रशांत कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 28 निवासी ग्राम खानपुर, हरिद्वार.

2..रविंद्र सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह उम्र 27 निवासी वार्ड नं 11, लक्सरी, थाना लक्सर, हरिद्वार..

यह भी पढ़ें 👉  *हरीश रावत लालकुंआ सीट से हारे, नहीं बचा पाए अपनी सीट..* 14000 वोटों से मिली शिकस्त .

बता दें कि ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती 2021 मामले में गड़बड़ी के सबूत सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश उपरांत देहरादून साइबर थाना में वन दरोगा ऑनलाइन भर्ती परीक्षा को लेकर 4 सितंबर 2022 को  मुकदमा दर्ज किया गया है.. FIR दर्ज होते ही इस केस की परतें भी एसटीएफ ने खंगालनी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर :उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, पुलिस विभाग में 1521 पदों के लिए सीधी भर्ती की घोषणा। अधीनस्थ चयन आयोग भेजा पत्र।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें