
बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेन्स बना कर उत्तराखंड में अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाइसेन्स को सही बनवाकर इस्तेमाल करने वाले है स्पेशल टास्क फोर्स के रडार पर, अभी भी फर्जी शस्त्र धारक कर सकते अपना वेपन पुलिस के सामने सरेंडर : एसएसपी STF..
स्विफ्ट कार से 01 पम्प एक्शन बन्दूक 12बोर, 01 राइफल सेमी ऑटोमैटिक .22 बोर , 01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक .32 बोर, 01 रिवाल्वर .32 बोर के साथ 237 कारतूस (विभिन्न बोर) व सात फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद ..
एसटीएफ द्वारा दर्ज 03 मुकदमों में संलिप्त 05 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र व फर्जी कूटरचित लाइसेंस में जेल भेजा जा चुका है..
देहरादून : उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू किए गए अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर STF की कार्यवाही तेज हो गईं है. इसी क्रम में STF की कुमाऊं टीम ने काशीपुर क्षेत्र से एक कार से भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों का जखीरा और कारतूस बरामद किया है.काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र से एक स्विफ्ट कार से 01 पम्प एक्शन बन्दूक 12बोर, 01 राइफल सेमी ऑटोमैटिक .22 बोर , 01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक .32 बोर, 01 रिवाल्वर .32 बोर के साथ 237 कारतूस (विभिन्न बोर) व सात फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये है..उत्तराखण्ड एसटीएफ और जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में काशीपुर क्षेत्र से बरामद किये गये 04 अवैध हथियार और 237 कारतूस सहित एक स्विफ्ट कार क़ो एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में ले जाकर दाखिल कराया गया है. जांच पड़ताल में पता चला कि बरामद अवैध शस्त्र, कारतूस, कूटरचित लाइसेंस एवं वाहन मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्रगण राकेश अग्रवाल निवासीगण काशीपुर व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर के हैं। इस सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है..


बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेन्स बना कर उत्तराखंड में अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाइसेन्स को सही बनवाकर इस्तेमाल करने वाले है STF के रडार पर:STF, SSP
इस प्रकरण में उत्तराखंड STF, एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामलें की गहन जांच की जा रही है.एसटीएफ द्वारा राज्य में इस सम्बन्ध में अलग- अलग जनपदों में 03 मुकदमों दर्ज कर संलिप्त 05 अभियुक्तों को जेल भेजा गया है. अब तक 05 अवैध शस्त्र व फर्जी लाइसेंस बरामद किये जा चुके हैं। इसी क्रम में 09जून 2026 की रात्रि एसटीएफ को काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अवैध हथियार होने का गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ था. इस सूचना पर STF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेते हुए रात्रि में कार्यवाही करते हुए उक्त स्विफ्ट कार को कब्जे में लेते हुए उसके अन्दर से 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस , 04 मैंगजीन व 07 कूटरचित लाइसेंस बरामद किये गये.
उक्त मामलें के अतिरिक्त उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों एवं उनके धारकों का सत्यापन जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। STF एसएसपी ने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं, और ऐसे मामलों में उत्तराखण्ड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है..
STF के अनुसार इस अभियान के अंतर्गत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की जांच के उपरान्त दिनांक 04-06-2026 जनपद ऊधमसिंह नगर की काशीपुर कोतवाली में FIR No 213/2026 u/s 318(4), 338,336(3),340,61(2), 3(5),111 BNS 2023 पंजीकृत कराया गया था, उसी मुकदमें की विवेचना के क्रम में कल देर रात्रि उत्तराखण्ड एसटीएफ व जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में कार्यवाही करते हुए काशीपुर क्षेत्र से 04 अवैध हथियार व 237 कारतूस एक स्विफ्ट कार से बरामद किये गये। जिन्हें एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में ले जाकर दाखिल कराया गया। बरामद अवैध शस्त्र, कारतूस, कूटरचित लाइसेंस एवं वाहन मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल पुत्रगण राकेश अग्रवाल निवासीगण काशीपुर व दीप्ति अग्रवाल पत्नी सौरभ अग्रवाल निवासी काशीपुर के हैं। जिस सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है..
STF एसएसपी की आमजन से अपील
एसटीएफ, एसएसपी अजय सिंह द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो वह तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं, सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
एसटीएफ से संपर्क हेतु मो.नं. 9412029536
बरामदगीः-
- एक पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर
- एक ऑटोमैटिक राइफल .22 बोर मय 02 मैंगजीन
- एक ऑटोमैटिक पिस्टल .32 बोर मय 02 मैंगजीन
- एक रिवाल्वर .32बोर
- 237 जिन्दा कारतूस
- एक स्विफ्ट कार संख्या UK18P 5046









