केदारताल में कुदरत का कहर: हिमस्खलन के बाद 8 लोग अब भी लापता, बर्फीले पहाड़ों में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी..भारी बर्फबारी और ग्लेशियर ने रोका ट्रेकिंग दल का रास्ता,13 सदस्यीय दल में से 5 सुरक्षित मिले, 8 की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें..

उत्तरकाशी, 3 नवंबर: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर फंसे 8 लोगों की तलाश के लिए SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। भारी बर्फबारी, ग्लेशियर और हिमस्खलन के चलते दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में फंसे लोगों तक पहुंचना रेस्क्यू टीमों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। खराब मौसम और हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच SDRF के जवान लगातार अभियान चलाकर सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 7 ट्रेकर्स और 6 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। निर्धारित समय पर दल के वापस नहीं लौटने पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कच्ची ढांग के आसपास 5 लोगों को सुरक्षित खोज लिया गया, जबकि शेष 8 लोग भोजखड़क से आगे हिमस्खलन के कारण दुर्गम क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा :नामी शिक्षण संस्थान का छात्र नशा तस्करी में गिरफ्तार..दूसरे की तलाश जारी.. शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के लालच में शिक्षण संस्थानों के छात्रों को मादक पदार्थो की तस्करी...

बर्फीले पहाड़ों में SDRF का लगातार सर्च ऑपरेशन

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों में SDRF की टीमें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अत्यधिक बर्फबारी, खराब मौसम, कड़ाके की ठंड और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच जवानों की प्राथमिकता लापता 8 लोगों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना है।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी द्वारा श्रद्धांजलि...अंतिम यात्रा में शामिल हुए भारी संख्या में लोग..सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सरकार से हर संभव मद्दत का दिया परिजनों को भरोसा..

रेस्क्यू अभियान में SDRF अन्य संबंधित रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। दुर्गम रास्तों और हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सावधानी के साथ सर्चिंग की जा रही है।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने दी अभियान की जानकारी

केदारताल रेस्क्यू अभियान को लेकर सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने मीडिया को अब तक की कार्रवाई और मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्गम क्षेत्र में फंसे 8 लोगों की तलाश के लिए SDRF की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड STF को मिली बड़ी सफलता: पार्षद प्रकाश धामी के सनसनीखेज हत्याकांड का ईनामी अंतरराज्यीय शूटर-रिंकू उर्फ पंडित गिरफ्तार.. अभियुक्त पर म0प्र0,उ0प्र0 और उत्तराखण्ड में हत्या,लूट,डकैती,रंगदारी और गैंगस्टर के दर्जनभर मुकदमें....

फिलहाल सभी की निगाहें रेस्क्यू अभियान पर टिकी हैं। बर्फ से ढके दुर्गम पहाड़ों के बीच SDRF के जवानों का प्रयास है कि शेष 8 लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचकर उन्हें सुरक्षित निकाला जा सके।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें