धामी सरकार का विकास योजनाओं पर बड़ा फैसला, 26 कार्यों के लिए ₹22.15 करोड़ मंजूर..

सड़क, नाली, पेयजल, बिजली और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को मिलेगी रफ्तार, प्रदेश के कई जनपदों को मिली वित्तीय सौगात

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देते हुए विभिन्न जनपदों के 26 विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹22 करोड़ 15 लाख 32 हजार की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति को अनुमोदन प्रदान किया है। इन योजनाओं के तहत सड़क एवं नाली निर्माण, सुरक्षात्मक कार्य, पेयजल सुविधा, विद्युत व्यवस्था, तारबाड़ और धार्मिक एवं मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की स्वीकृति से देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक ₹8.96 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इसके अंतर्गत मिठ्ठी बेहड़ी, जाखन, मालसी, गढ़ी कैंट, नागेश्वर, संजय विहार, टपकेश्वर, रोजपुर रोड, दून विहार, डोभालवाला, घोरणखास, किशननगर और विजय कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में आंतरिक सड़कों, नालियों और सुरक्षात्मक कार्यों को कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर दी श्रद्धांजली..

पिथौरागढ़ जनपद में चार विकास कार्यों के लिए ₹3.44 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इनमें डीडीहाट, धारचूला और पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में सीसी मार्ग, पुलिया, खड़ंजा, नौलिंग मेला स्थल और सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं।

अल्मोड़ा जनपद में सूअर रोधक तारबाड़ के लिए ₹45.63 लाख तथा जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सिद्धेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹97.08 लाख की स्वीकृति दी गई है। मंदिर कार्य के लिए ₹58.248 लाख की प्रथम किस्त जारी करने का शासनादेश भी हो चुका है।

चम्पावत जनपद में भौलेश्वर मंदिर, भगवती मेला स्थल और भागेश्वर मेला स्थल के विकास के लिए क्रमशः ₹25 लाख, ₹50 लाख और ₹25 लाख के शासनादेश जारी किए गए हैं। वहीं लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा और ध्यान केंद्र निर्माण के लिए ₹97.10 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: "ड्रिंक एण्ड ड्राइव" पर दून पुलिस का कसा शिकंजा..बीते वीकेंड में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 व्यक्तियों के खिलाफ MV Act एक्ट में कार्रवाई..सभी वाहनों को सीज कर DL निरस्तीकरण की कार्रवाई....

टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में चौकी महादेव शिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए ₹67.87 लाख की मंजूरी दी गई है।

हरिद्वार जनपद में ग्रामीण पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए झबरेड़ा और लक्सर विधानसभा क्षेत्रों में 50-50 हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे। इन कार्यों के लिए क्रमशः ₹99.44 लाख और ₹123.46 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था विकसित करने के लिए विद्युत पोल स्थापना, लाइन निर्माण और लाइन शिफ्टिंग के कार्यों पर ₹344.04 लाख खर्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून की कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल..नाराजगी व्यक्त कर मुख्य सचिव ने पुलिस आलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश..डे-नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने,हुड़दंगियों पर कड़ी कार्यवाही और ड्यूटी में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, विद्युत और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

प्रमुख आंकड़े

  • कुल वित्तीय स्वीकृति: ₹22.15 करोड़
  • कुल विकास एवं निर्माण कार्य: 26
  • देहरादून (मसूरी): ₹8.96 करोड़
  • पिथौरागढ़: ₹3.44 करोड़
  • हरिद्वार: 100 नए हैंडपंप
  • कोटद्वार: ₹3.44 करोड़ के विद्युत कार्य

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें