भयंकर आगजनी से दहला देहरादून! सुभाष नगर के कार शोरूम में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी.. फायर सर्विस कार्यवाही में जुटा..

आगजनी का डराने वाला वीडियो कैमरे में कैद..

देहरादून: सुभाष नगर स्थित BM Hyundai Showroom में आज सुबह करीब 5 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम से उठती आग की लपटों के साथ आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
फिलहाल आग लगने के कारण और संपत्ति के नुकसान का पूरा आकलन सामने नहीं आया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और मौके के निरीक्षण के बाद ही नुकसान की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों और आपदा से निपटने की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव: पोलिंग पार्टियों के वापसी उपरांत मतदान वाली सीलबंद EVM मशीनों 24 घण्टें CCTV निगरानी सहित त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम रखा गया..मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर देहरादून DM/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने दी पूरी जानकारी...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें