एक्शन: देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 मदरसों पर भी धामी सरकार ने डाला ताला,बिना मान्यता के चल रहे थे मदरसे:जिला प्रशासन…

नई शिक्षा व्यवस्था में मान्यता न लेने वाले 20 मदरसों को अब तक सरकार बंद करवा चुकी हैं..


देहरादून हल्द्वानी: अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण और शिक्षा बोर्ड से मान्यता न लेने वाले 5 मदरसों में आज शनिवार (5 सितंबर 2026)को धामी सरकार ने ताला डाल कर सील कर दिया हैं.नई व्यवस्था में मान्यता न लेने वाले 20 मदरसों को अब तक सरकार द्वारा बंद करवा दिया गया है।


उल्लेखनीय है कि नई मान्यता व्यवस्था में बच्चों को मॉडर्न शिक्षा देनी होगी, उत्तराखंड सरकार मदरसा बोर्ड को ही खत्म कर चुकी है। अल्पसंख्यक मामलों के सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि आज देहरादून जिले आज देहरादून के तीन मदरसों पर कार्रवाई की गई।
1.मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया आजाद कॉलोनी, सी-15, मस्जिद के पास। प्रबंधक का नाम – मुफ्ती रईस के मदरसे को सील किया गया।
2.मदरसा दार-ए-अरकम, आजाद कालोनी, माजरा, देहरादून
3.मदरसा दारूल उलूम रहीमिया, नियर मक्क्का मस्जिद, देहरादून के मदरसा प्रबंधकों ने अंडरटेकिंग दिया है कि इन मदरसों को बंद कर दिया गया है।
डॉ पराग ने बताया कि अब तक 17 मदरसों को सील किया जा चुका हैं, जिसमें आठ उधम सिंह नगर में चार हरिद्वार जिले में चार नैनीताल जिले में और देहरादून जिले में एक पर ताले लगाए गए है जबकि तीन ने ये लिख कर दे दिया है कि हमने मदरसों को बंद कर दिया है। यानि अब तक कुल 20 अवैध मदरसों को बन्द कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में
मदरसा जामिया नूरिया बरकतें ए आमिना शनि बाजार रोड गौजाजाली उत्तर और रमजान ऑर्गेनाइज़ेशन इमाइजेशन सुननी बड़ी मस्जिद इंदिरा नगर बनभूलपुरा में चल रहे बिना मान्यता प्राप्त मदरसों को सील किया गया है।
हल्द्वानी नगर मजिस्ट्रेट ए०बी०वाजपेयी ने बताया कि दोनों मदरसों को मान्यता संबंधी आवश्यक दस्तावेज दिखाने को कहा गया था,लेकिन प्रबंधकों द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर उनके भवनों को सील कर दिया गया.।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए- मुख्यमंत्री धामी..राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए: CM..


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही स्पष्ट किया है कि बिना अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण,शिक्षा बोर्ड के मान्यता के चलने वाले मदरसों को बंद किया जाएगा अब देवभूमि उत्तराखंड में क़ाबिलाई शिक्षा का कोई स्थान नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF का शिकंजा:Mc Donald's और KFC की फर्जी वेबसाइट बनाकर देशभर फ्रेंचाइजी दिलाने पर करोड़ों की ठगी गिरोह का पर्दाफाश,बिहार से गैंग के 4 मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें