एक्शन: हर्रावाला-बालावाला में खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच…82 सैंपल की निःशुल्क जांच,16 खाद्य पदार्थ मानकों पर फेल; 3 प्रतिष्ठानों को लाइसेंस के नोटिस..


देहरादून: आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून ने 26 सितंबर 2026 को नगर निगम क्षेत्र के हर्रावाला, बालावाला, नकरौंदा और नथुवावाला में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान
खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से स्वीट्स शॉप, डेयरी, परचून सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर आम लोगों को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के साथ मौके पर ही खाद्य पदार्थों की निःशुल्क जांच की गई।
अभियान के दौरान कुल 82 खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच हुई। इनमें 29 मिठाई, 13 दूध एवं दुग्ध पदार्थ, 15 मसाले, 14 अनाज एवं अनाज उत्पाद तथा 11 अन्य खाद्य पदार्थ शामिल रहे। जांच में 16 खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिस पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।
वहीं, 3 खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य लाइसेंस नहीं मिला, जिस पर उन्हें नोटिस देते हुए ऑनलाइन खाद्य लाइसेंस के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए गए..यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर की गई।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना ने बताया कि खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करने के साथ मौके पर ही जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी जागरूकता, प्रशिक्षण और खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच का अभियान जारी रहेगा।
जनहित संदेश: खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग, निर्माण/समाप्ति तिथि और प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस अवश्य जांचें। गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दें।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा: विजय दशमी पर्व के दृष्टिगत सड़कों पर उतरकर SSP देहरादून ने स्वयं संभाली कानून व्यवस्था की कमान…पछुवादून के विकास नगर-हरबर्टपुर में आम जनता से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…पब्लिक के फ़ीडबैक अनुसार सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश.

उक्त सचल खाद्य विश्लेषणशाला में उपायुक्त सचल खाद्य विश्लेषणशाला वीरेंद्र बिष्ट, सहायक आयुक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून, रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर संजय तिवारी तथा जूनियर एनालिस्ट खाद्य सचल जितेंद्र भंडारी आदि शामिल थे.. खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार उक्त खाद्य सचल विश्लेषणशाला के द्वारा जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी जन जागरूकता के साथ ही प्रशिक्षण व मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच ज़ारी रहेंगी..

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:MDDA की बड़ी कार्रवाई. शिमला बाईपास रोड पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र..अवैध निर्माणों पर भी सीलिंग की कार्रवाई..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें