जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन..

देहरादून :जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की गई निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग ऑफिसर, जिला योजना समिति देहरादून डा आशीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना संख्या 685 दिनांक 02 सितंबर 2026 के क्रम में कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी सूचना संख्या 287, दिनांक 05 सितंबर 2026 के तहत जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन में प्रयोग की जाने वाली नागर निकायवार एवं जिला पंचायतवार निर्वाचक नामावलियों के परिशिष्ट-1(क) एवं परिशिष्ट-2(क) का अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर को कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पवेलियन ग्राउण्ड, देहरादून में "अहिल्या स्मृति मैराथन" एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग किया… 

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अंतिम रूप से प्रकाशित इन निर्वाचक नामावलियों का उपयोग जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन में किया जाएगा। संबंधित निर्वाचक अब अंतिम रूप से प्रकाशित नामावलियों के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मुख्यमंत्री का ‘एक संवाद : वीर सैनिकों के साथ‘ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग..हमारे सैनिकों का शौर्य और त्याग अद्वितीय व भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक : मुख्यमंत्री,धामी

जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट,सभी व्यवस्थाओं को त्रुटिरहित एवं चाक-चौबंद रखने के निर्देश..सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य, व्यवस्थाओं में न रहे कोई कमी-DM .

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें