दीवार बनाने को लेकर खूनी संघर्ष! मामा-भांजे के रिश्ते में बहा खून, भांजे गौरव की अस्पताल में मौत, मामा नितिन और बेटे रोहित पर हत्या का मुकदमा दर्ज..

देहरादून के तरला अधोईवाला में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदला, घातक हथियार से हमले में 26 वर्षीय गौरव की गई जान, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की टीमें।

देहरादून:राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। तरला अधोईवाला में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक गौरव की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, हमले में गंभीर रूप से घायल गौरव ने कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में मृतक के मामा नितिन कुमार और उनके बेटे रोहित के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नव वर्ष आगमन को लेकर दून पुलिस की सुरक्षा तैयारियां..SSP दून सभी होटल/संचालकों/आयोजकों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश...

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार 9 नवंबर की है। पुलिस को 112 के माध्यम से तरला अधोईवाला में झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना पर रायपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीवार निर्माण को लेकर नितिन कुमार और उनके पुत्र रोहित का गौरव समेत दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान नितिन और रोहित ने घातक हथियार से गौरव पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री सुरक्षा जवान मौत मामले में पुलिस का आया बयान,छुट्टी न मिलने के कारण आत्महत्या को ADG ने किया खारिज,मामला एक्सीडेंटल भी हो सकता है ! जांच के बाद ही मौत का कारण होगा स्पष्ट:ADG

पुलिस ने घायल गौरव और अन्य घायलों को निजी वाहन से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान गौरव पुत्र स्वर्गीय चमनलाल बागड़ी की मौत हो गई। घटना में घायल रोहित उर्फ भोली और कमला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मामा के खिलाफ हत्या का मुकदमा

पुलिस के अनुसार, मृतक गौरव आरोपी नितिन कुमार का भांजा था। मृतक के परिजन करण कुमार की लिखित तहरीर पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 467/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109(1) और 3(5) में नितिन कुमार और उसके पुत्र रोहित के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: STF की बड़ी कार्यवाही, नरेंद्र बाल्मीकि गैंग का एक शूटर गिरफ्तार. अभियुक्त पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे है दर्ज...

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, गिरफ्तारी के लिए दबिश.

घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल और फील्ड यूनिट की टीमों ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें