राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को नमन! मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पहुंचकर दी पुष्पांजलि, आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को किया याद…

अमर शहीदों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री..

देहरादून :उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पृथक उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास नगर दिनदहाड़े लूट मामलें का दूसरा अभियुक्त भी मुरादाबाद से गिरफ्तार,₹153000 बरामद..गिरफ्त में आया बदमाश दिल्ली-हरियाणा में भी लूट का वांटेड.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन मातृशक्ति, युवाओं, छात्रों, पूर्व सैनिकों और समाज के प्रत्येक वर्ग के सामूहिक संघर्ष का परिणाम है। शहीदों का बलिदान प्रदेशवासियों के दिलों में हमेशा अमर रहेगा।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में प्रदेश ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ओखला विधानसभा क्षेत्र में दोपहिया वाहन चलाकर किया भाजपा प्रत्याशी का प्रचार..

सीएम धामी ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाना, युवाओं को रोजगार देना और पलायन रोकना सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपने गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और बलिदान को याद कर विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूत करने का दिन है। शहीद आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा…रैश ड्राइविंग और ड्रंक एंड ड्राइव के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर SSP दून एक और पहल..अब रातभर में थाना पुलिस सहित ट्रैफिक पुलिस की इन्टरसेप्टर वाहन भ्रमण कर कार्रवाई करेंगी:SSP दून

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, सचिव युगल किशोर पंत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें